West Bengal News: बंगाल में शाह का मंथन कानून व्यवस्था की समीक्षा. बंगाल में बंपर जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार एक्शन मोड में हैं. अमित शाह ने बंगाल में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की भागदौड़ संभाली हुई है. अमित शाह ने अपने पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन रविवार को कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ में हाई लेवल समीक्षा बैठक की. बैठक में गृह मंत्री ने राज्य के शी्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ में सीमा सुरक्षा घुसपैठ और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की है. इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल और पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.
ये भी पढ़ें- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता... ईरान को ट्रंप का सीधा जवाब, IRGC ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन गिराने का किया दावा