खामेनेई की हत्या का बदला लेने की चेतावनी, ईरान के शीर्ष कमांडर ने अमेरिका-इजरायल को दी धमकी

Iran US War: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की बात कही है.

Warning of retaliation for Khamenei killing Iran top commander threatens US and Israel
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

Iran US War: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के वरिष्ठ कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की बात कही है. उन्होंने कहा कि इस हमले को कभी भुलाया नहीं जाएगा और जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाना ईरान की प्राथमिकता रहेगी.

खामेनेई को चार महीने बाद दफनाया गया

ईरानी समाचार एजेंसी के अनुसार, अहमद वाहिदी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल यह न सोचें कि इस हत्या से प्रतिरोध की आवाज कमजोर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि शहीदों का बदला लेना और दोषियों को सजा दिलाना ईरान की वैध और स्थायी मांग है.

गुरुवार को अयातुल्ला अली खामेनेई को उनके गृहनगर मशहद में दफनाया गया. उनकी और उनके परिवार के चार सदस्यों की मौत चार महीने पहले हुए अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों में हुई थी.

ईरान में फिर हुए कई धमाके

इस बीच ईरान में एक बार फिर कई धमाकों की खबरें सामने आई हैं. हालांकि, इन धमाकों की वजह को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ साफ नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के दिनों में ईरान के कई इलाकों में बड़े हमले हुए हैं. इनमें राजधानी तेहरान, मशहद और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के आसपास के इलाके भी शामिल बताए जा रहे हैं.

गुरुवार को बुशहर में स्थित परमाणु बिजली संयंत्र के बाहरी इलाके में भी हमला हुआ. ईरान ने दावा किया कि यह हमला अमेरिका ने किया था और अमेरिका ने इसकी जिम्मेदारी स्वीकार की. इसके बाद कोनारक स्थित एक सैन्य ठिकाने पर भी दो बार हमले हुए. ईरानी अधिकारियों के अनुसार, बुशहर के एक अन्य सैन्य ठिकाने को भी निशाना बनाया गया.

हालांकि, बाद में अमेरिका ने कहा कि बुशहर और कोनारक पर हुए नए हमलों में उसकी कोई भूमिका नहीं थी. फिलहाल इन घटनाओं को लेकर दोनों देशों की ओर से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- 6 दिन में चार्जशीट, 40 दिन में फैसला... मासूम की हत्या करने वाले दरिंदे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा