'मेरे दोस्त को...', पीएम मोदी के जन्मदिन पर जॉर्जिया मेलोनी ने किया बर्थडे विश, जानें क्या कहा

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए सेहत, ऊर्जा और सफलता की कामना की है.

Italian PM Giorgia Meloni extends birthday wishes to PM Modi
Image Source: ANI

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए सेहत, ऊर्जा और सफलता की कामना की है. मेलोनी ने अपने संदेश में भारत और इटली के रिश्तों को और मजबूत करने की इच्छा भी जताई. वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई अन्य नेताओं ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं.

मेलोनी ने पीएम मोदी के लिए क्या लिखा?

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने एक्स अकाउंट पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बर्थडे विश किया है. उन्होंने पोस्ट में पीएम मोदी के लिए 3 दुआएं मांगी है. जिसमें अच्छी सेहत, ऊर्जा और सफलता है. मेलोनी ने पीएम मोदी के बर्थडे पर भारत और इटली के रिश्ते और मजबूत होने की कामना भी की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘मेरे दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनके लिए मैं, सेहत, ऊर्जा और सफलता की कामना करती हूं’.

उन्होंने X पोस्ट में आगे लिखा- ‘इटली और भारत अपने गहरी दोस्ती को और मजबूत रहे हैं और साथ मिलकर अपने देशों के लिए सहयोग और समृद्धि से भरा भविष्य खड़ा कर रहे हैं’.

भारत-इटली रिश्तों को मिला नया आयाम

इसी साल मई के महीने में प्रधानमंत्री मोदी ने इटली का एक अहम दौरा किया था. उस दौरान पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच कई बड़े मुद्दों पर लंबी बातचीत हुई थी. इसमें व्यापार से लेकर टेक्नोलॉजी और डिफेंस जैसे तमाम सेक्टर शामिल थे. इस दौरे पर दोनों देशों के रिश्तों को आम संबंधों से आगे बढ़ाकर ‘स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ यानी खास रणनीतिक साझेदारी के लेवल पर पहुंचा दिया गया था. मेलोनी का ये जन्मदिन वाला संदेश उसी मजबूत पार्टनरशिप और आपसी भरोसे की एक और बेहतरीन मिसाल है.

पुतिन समेत कई नेताओं ने दी बधाई

सिर्फ जियोर्जिया मेलोनी ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई और ताकतवर नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाइयां भेजी हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी पीएम मोदी को विश करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है. पुतिन ने कहा कि ग्लोबल मंच पर पीएम मोदी का बहुत बड़ा रुतबा और दबदबा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत और रूस के बीच के खास रिश्तों को मजबूत करने में पीएम मोदी का पर्सनल योगदान इतना बड़ा है कि उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.

वैश्विक नेताओं के संदेशों में भारत से रिश्तों का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वड़नगर के एक छोटे से कस्बे में हुआ था. आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के तौर पर उनका प्रभाव पूरी दुनिया में फैल चुका है. उनके जन्मदिन पर दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं के आए संदेश इस बात का पुख्ता सबूत हैं. फिर चाहे यूरोप की तेज-तर्रार नेता जॉर्जिया मेलोनी हों या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, हर कोई भारत के साथ अपनी दोस्ती और रिश्तों को सबसे ऊपर रख रहा है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दी बधाई, कहा - 'आपके नेतृत्व में भारत...'