Virat Kohli-Anushka Sharma Dance: आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे में खुशी का माहौल चरम पर पहुंच गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने वाली आरसीबी ने जीत का जश्न भी उसी अंदाज में मनाया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हर तरफ हो रही है. खासकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का डांस वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जीत की खुशी में खुलकर झूमते नजर आए.
होटल पहुंचते ही शुरू हुआ सेलिब्रेशन
फाइनल मुकाबला जीतने के बाद आरसीबी की टीम जब ट्रॉफी के साथ होटल पहुंची तो वहां खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक संगीत के बीच खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया. माहौल इतना उत्साहपूर्ण था कि खिलाड़ी खुद को थिरकने से नहीं रोक सके. विराट कोहली भी टीम के साथ इस जश्न का हिस्सा बने और ढोल की थाप पर जमकर नाचते दिखाई दिए.
अनुष्का शर्मा के साथ विराट का डांस
आरसीबी द्वारा साझा किए गए वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा डांस फ्लोर पर शानदार अंदाज में नजर आए. दोनों की मुस्कान और उत्साह यह साफ दिखा रहे थे कि टीम की इस उपलब्धि ने उन्हें कितना खुश किया है. जीत के इस खास मौके पर दोनों ने खुलकर डांस किया और वहां मौजूद खिलाड़ियों व स्टाफ का भी खूब मनोरंजन किया. फैंस को यह वीडियो इसलिए भी पसंद आ रहा है क्योंकि इसमें विराट और अनुष्का की सहज और खुशमिजाज बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लगातार शेयर कर रहे हैं और दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
𝗞𝗶𝗻𝗴 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶’𝘀 𝗺𝗮𝘀𝘁𝗲𝗿𝗰𝗹𝗮𝘀𝘀 𝗼𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗱𝗮𝗻𝗰𝗲 𝗳𝗹𝗼𝗼𝗿 😉
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 1, 2026
Pure vibes. Wholesome. And so much more. Anushka Sharma, thank you for being our Day 1. ❤️ pic.twitter.com/7Qmxxv6QtG
दिनेश कार्तिक के साथ भी जमकर थिरके विराट
आरसीबी के मेंटॉर और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक भी इस सेलिब्रेशन का अहम हिस्सा बने. विराट ने उनके साथ भी डांस फ्लोर पर कदम से कदम मिलाया. वहीं अनुष्का शर्मा इस दौरान कई यादगार पलों को अपने कैमरे में कैद करती नजर आईं.
क्रुणाल पंड्या ने भांगड़ा से बांधा समां
टीम होटल के बाहर हुए सेलिब्रेशन में सबसे पहले क्रुणाल पंड्या ने ट्रॉफी हाथ में लेकर भांगड़ा शुरू किया. उनका जोश देखते ही बन रहा था. कुछ ही देर में विराट कोहली भी उनके साथ शामिल हो गए और दोनों खिलाड़ियों ने ढोल की धुन पर शानदार भांगड़ा किया.
Celebration rukenge nahi ft. Krunal Pandya. 🕺🤭😂 pic.twitter.com/s6RgvHdxaR
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 31, 2026
फाइनल में विराट ने खेली मैच जिताऊ पारी
आरसीबी की खिताबी जीत में विराट कोहली का योगदान सबसे अहम रहा. 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी की और अंत तक नाबाद रहे. विराट ने 42 गेंदों पर 75 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.
पूरे सीजन में चला विराट का बल्ला
आईपीएल 2026 विराट कोहली के लिए व्यक्तिगत रूप से भी शानदार रहा. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन निरंतरता दिखाई और आरसीबी के सबसे सफल बल्लेबाज बनकर उभरे. 16 मैचों में उन्होंने 675 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे. उनकी शानदार फॉर्म ने पूरे सीजन आरसीबी को मजबूती दी और टीम की सफलता की नींव रखी.
क्रुणाल का ऑलराउंड प्रदर्शन भी बना जीत की वजह
जहां विराट ने बल्ले से कमाल दिखाया, वहीं क्रुणाल पंड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाई. उन्होंने सीजन के 16 मैचों में 226 रन बनाने के साथ-साथ 14 विकेट भी हासिल किए. दिलचस्प बात यह है कि आरसीबी के साथ यह उनका दूसरा आईपीएल खिताब है, जबकि कुल मिलाकर वह अपने करियर का पांचवां आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफल रहे हैं. उनके अनुभव और संतुलित प्रदर्शन ने आरसीबी के अभियान को मजबूती प्रदान की.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Awards List: वैभव सूर्यवंशी ने अकेले जीते 5 अवॉर्ड, जानें किसे मिला कौन-सा पुरस्कार