IPL 2026 Awards List: वैभव सूर्यवंशी ने अकेले जीते 5 अवॉर्ड, जानें किसे मिला कौन-सा पुरस्कार

IPL 2026 Awards List: करीब दो महीने तक चले रोमांच, रिकॉर्ड और रोमांचक मुकाबलों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर आखिरकार खत्म हो गया. 28 मार्च से शुरू हुए टूर्नामेंट का समापन एक यादगार फाइनल के साथ हुआ, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

IPL 2026 Awards List virat kohli Vaibhav Suryavanshi Sai Sudharsan Mohammed Siraj
Image Source: Social Media

IPL 2026 Awards List: करीब दो महीने तक चले रोमांच, रिकॉर्ड और रोमांचक मुकाबलों के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर आखिरकार खत्म हो गया. 28 मार्च से शुरू हुए टूर्नामेंट का समापन एक यादगार फाइनल के साथ हुआ, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. पिछले सीजन में 17 साल का खिताबी इंतजार खत्म करने वाली आरसीबी ने इस बार भी अपना दबदबा कायम रखते हुए साबित कर दिया कि वह अब लीग की सबसे मजबूत टीमों में शुमार हो चुकी है.

धोनी और रोहित के खास क्लब में पहुंचे रजत पाटीदार

रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने वह उपलब्धि हासिल की, जो आईपीएल इतिहास में अब तक केवल कुछ चुनिंदा टीमें ही कर सकी हैं. लगातार दो सीजन में ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी अब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद तीसरी टीम बन गई है जिसने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है. इसके साथ ही रजत पाटीदार का नाम भी उन कप्तानों की सूची में दर्ज हो गया है, जिन्होंने अपनी टीम को लगातार दो बार चैंपियन बनाया. यह उपलब्धि पहले महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों के खाते में दर्ज थी.

फाइनल में गुजरात पर पूरी तरह हावी रही आरसीबी

खिताबी मुकाबले में बेंगलुरु ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया. पहले गेंदबाजी करते हुए आरसीबी के गेंदबाजों ने गुजरात टाइटंस की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को सिर्फ 155 रन पर रोक दिया. गुजरात की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने संघर्ष करते हुए अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला. जवाब में बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा बेहद आत्मविश्वास के साथ किया और 18 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. इस जीत ने आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बना दिया.

विजेता और अन्य टीमों पर हुई पैसों की बारिश

खिताब जीतने के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली. वहीं फाइनल में हारने के बावजूद गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया. प्लेऑफ में शानदार प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर-2 में हार के बाद 7 करोड़ रुपये मिले, जबकि एलिमिनेटर तक का सफर तय करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 6.5 करोड़ रुपये आए. इस तरह आईपीएल 2026 ने न केवल क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन दिया, बल्कि टीमों पर करोड़ों रुपये की इनामी बारिश भी कराई.

आईपीएल 2026 अवॉर्ड लिस्ट

  • विनर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • रनरअप: गुजरात टाइटंस
  • इमर्जिंग प्‍लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी
  • मोस्‍ट वैल्‍यूएबल प्‍लेयर: वैभव सूर्यवंशी
  • ऑरेंज कैप (10 लाख रुपये): वैभव सूर्यवंशी
  • पर्पल कैप (10 लाख रुपये): कगिसो रबाडा
  • मोस्‍ट सिक्‍स अवॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी
  • मोस्‍ट फोर अवॉर्ड: साई सुदर्शन
  • बेस्‍ट स्‍ट्राइक रेट अवॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी
  • सबसे अधिक डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज
  • सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच: मनीष पांडे
  • फेयर प्ले अवॉर्ड: पंजाब किंग्स
  • प्‍लेयर ऑफ द मैच फाइनल: विराट कोहली

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Prize Money: चैंपियन RCB की हुई छप्पर फाड़ कमाई, रनर-अप GT को भी मिली मोटी रकम, जानें प्राइज मनी