अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली से कश्मीर तक महसूस हुए तेज झटके, जानें पूरी जानकारी

Earthquake in Delhi-NCR: शनिवार शाम देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. कश्मीर से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक लोगों ने धरती को हिलते हुए महसूस किया. झटके लगते ही कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए.

6.2 magnitude earthquake in Afghanistan strong tremors felt from Delhi to Kashmir
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Earthquake in Delhi-NCR: शनिवार शाम देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. कश्मीर से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक लोगों ने धरती को हिलते हुए महसूस किया. झटके लगते ही कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए.

अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था. यह धरती से करीब 215 किलोमीटर की गहराई में आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 दर्ज की गई.

श्रीनगर और पूंछ में भी महसूस हुए झटके

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पूंछ समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी लोग डर के कारण कुछ समय के लिए अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. फिलहाल कहीं से भी किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

दुनिया के कई देशों में आ रहे हैं भूकंप

पिछले कुछ दिनों में दुनिया के कई हिस्सों में लगातार भूकंप आ रहे हैं. हाल ही में वेनेजुएला में भी बेहद शक्तिशाली भूकंप आया था. इस आपदा में भारी जान-माल का नुकसान हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

फिलीपींस में भी कांपी धरती

वेनेजुएला के बाद शुक्रवार को फिलीपींस में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि वहां स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं रही और किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई. फिलहाल भारत में भी प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सतर्क रहने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें- मुंबई: मुहर्रम जुलूस में बड़ी साजिश नाकाम, जहर वाले 14,900 चूहेमार कैप्सूल जब्त, पुलिस ने क्या बताया?