ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, कहा - दशकों की लूट अब नहीं चलेगी...

Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले को नजरअंदाज करते हुए वैश्विक स्तर पर आयातित वस्तुओं पर टैरिफ को बढ़ाने का एक बड़ा ऐलान किया है.

US President Donald Trump raised global tariffs from 10 percent to 15 percent
Image Source: ANI

Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले को नजरअंदाज करते हुए वैश्विक स्तर पर आयातित वस्तुओं पर टैरिफ को बढ़ाने का एक बड़ा ऐलान किया है. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए उच्च टैरिफ को असंवैधानिक घोषित किया था, लेकिन ट्रंप ने एक दिन बाद ही अपनी नीति में और सख्ती लाने का निर्णय लिया. 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, "ट्रुथ सोशल", पर पोस्ट करते हुए घोषणा की कि अब से सभी देशों से होने वाले आयात पर 10 प्रतिशत के बजाय 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. यह कदम अमेरिकी व्यापार नीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है, खासकर उस समय जब सुप्रीम कोर्ट का आदेश उनके खिलाफ था.

ट्रंप का यह फैसला एक ऐसे समय में आया है जब वैश्विक व्यापार संबंधों में लगातार बदलाव हो रहे हैं, और यह कदम अंतरराष्ट्रीय व्यापार में और भी जटिलताएं पैदा कर सकता है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका अब  दुनिया भर के देशों पर लागू 10 फीसदी टैरिफ को बढ़ाकर 15 फीसदी कर रहा है. ट्रंप ने कहा कि कई देशों ने दशकों तक अमेरिका को लूटा है और ये फैसला उसी के जवाब में लिया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सरकार ने यह कदम कानून के दायरे में रहकर उठाया और पहले भी इसका इस्तेमाल किया जा चुका है. 

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा, 'मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में 10 फीसदी के ग्लोबल टैरिफ को तत्काल प्रभाव से 15 फीसदी तक बढ़ा रहा हूं. जब तक मैं नहीं आया तब तक कई देश दशकों से बिना किसी पेनल्टी के अमेरिका को लूट रहे थे. अगले कुछ महीनों में ट्रंप प्रशासन नए और कानूनी टैरिफ निर्धारित करेगा, जो अमेरिका को फिर से महान बनाने की हमारी सफल प्रक्रिया को जारी रखेगा.'

ये भी पढ़ें: खैबर पख्तूनख्वा में फिर फिदायीन हमला, 15 दिनों में तीसरी वारदात; लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 3 की मौत