Holi Special Train: होली का त्योहार आते ही घर लौटने की तैयारी शुरू हो जाती है. खासकर बिहार के लोग, जो दूसरे राज्यों में नौकरी या काम करते हैं, वे इस समय बड़ी संख्या में अपने घर लौटते हैं. हर साल की तरह इस बार भी त्योहार के मौसम में ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है. कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है.
यात्रियों की इसी दिक्कत को देखते हुए रेलवे ने होली से पहले खास तैयारी की है. बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 21 होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है. इन ट्रेनों का संचालन पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र समेत मंडल के अलग-अलग स्टेशनों से किया जाएगा. ये ट्रेनें देश के विभिन्न राज्यों तक जाएंगी, जिससे बाहर काम कर रहे लोगों को घर लौटने में राहत मिलेगी.
क्यों जरूरी होती हैं स्पेशल ट्रेनें?
त्योहार के समय ट्रेन का सफर सबसे सस्ता और सुविधाजनक माना जाता है. यही कारण है कि हजारों लोग हवाई जहाज या बस की बजाय ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं. लेकिन अचानक बढ़ी भीड़ के कारण सामान्य ट्रेनों में सीट मिलना कठिन हो जाता है. ऐसे में स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होती हैं.
होली स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार:
इन ट्रेनों के जरिए बिहार से दिल्ली, पुरी, गोंदिया और चर्लापल्ली जैसे प्रमुख शहरों के बीच यात्रा आसान हो जाएगी.
किन स्टेशनों पर रहेगी खास तैयारी?
दानापुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, किऊल और झाझा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी.
स्टेशनों पर चेकिंग स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाएगी. रेल सुरक्षा बल को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भीड़ के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो. इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य विभागों को भी अलर्ट पर रखा गया है.
ये भी पढ़ें- Toll Plaza: अब टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम, फिर कैसे करना होगा पेमेंट?