पूरी दुनिया इस समय अमेरिकी द्वारा भेजे गए युद्धविराम प्रस्ताव पर ईरान के जवाब की प्रतीक्षा कर रही है. लेकिन इस बीच अमेरिकी नेवी का एक कदम शांति की उम्मीदों पर सवाल खड़ा कर सकता है. US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने ईरानी झंडे वाले दो खाली तेल टैंकरों पर हमला किया, जिन्हें अमेरिका ने अपनी नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश करते हुए पाया.
ईरानी जहाजों को रोकने के लिए कार्रवाई
सेंट्रल कमांड ने यह भी बताया कि बुधवार को ईरान का झंडा लगे एक तीसरे जहाज को भी निष्क्रिय कर दिया गया था. CENTCOM ने कहा कि इन तीनों जहाजों को अब ईरान की ओर बढ़ने की अनुमति नहीं है. वहीं ईरान ने भी बुधवार को अमेरिकी वॉरशिप पर मिसाइल फायरिंग का वीडियो जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि अमेरिकी शिप को मिसाइल हमले के बाद वहां से हटना पड़ा.
M/T Hasna को भी बनाया निशाना
6 मई को अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में स्थित एक ईरानी बंदरगाह की ओर जा रहे तेल टैंकर M/T Hasna को निष्क्रिय किया. USS Abraham Lincoln (CVN 72) से उड़ान भरने वाले F/A-18 Super Hornet विमान ने 20mm तोप से कई राउंड गोलियां दागकर टैंकर के रडर को बेकार कर दिया. CENTCOM ने साफ कहा कि अब यह जहाज ईरान की ओर नहीं बढ़ रहा है.
अमेरिकी नेवी का ब्लॉकेड पर पूरा फोकस
CENTCOM के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना मध्य पूर्व में सभी जहाजों की नाकेबंदी लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि उनके प्रशिक्षित जवान अविश्वसनीय काम कर रहे हैं और नियमों का पालन सुनिश्चित कर रहे हैं. CENTCOM ने अब तक कई व्यापारिक जहाजों को रोक दिया और 50 से अधिक जहाजों का मार्ग बदलवा दिया है.
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की प्रेस ब्रीफिंग से बौखलाया पाकिस्तान, पूछा- अंग्रेजी में क्यों बोले अधिकारी? देखें VIDEO