US-ईरान समझौते का असर, होर्मुज से गुजरे 11 भारत आने वाले जहाज, इतने आने को तैयार

Indian Ships: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते के बाद भारत आने वाले कई जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर चुके हैं.

news for India from Hormuz 11 ships have safely passed through while 10 remain in the Gulf
Image Source: Social Media

Indian Ships: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते के बाद भारत आने वाले कई जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर चुके हैं.

11 जहाजों ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 17 जून को अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद से भारत आने वाले 11 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में समुद्री आवाजाही को लेकर स्थिति पहले से बेहतर हुई है और जहाजों की आवाजाही सामान्य होने लगी है.

अभी भी खाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं भारतीय जहाज

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस समय भारतीय झंडे वाले 10 जहाज अब भी फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं. इसके अलावा हाल ही में दो और जहाज वहां पहुंचे हैं. सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है.

किन जहाजों ने किया सफर?

होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों में तीन भारतीय झंडे वाले बड़े कच्चे तेल के टैंकर शामिल हैं. इनमें से हर टैंकर में 2.85 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा कच्चा तेल लदा हुआ है. इसके अलावा एक एलपीजी कैरियर, एक विदेशी झंडे वाला कच्चे तेल का टैंकर और खाद लेकर आ रहे छह बल्क कैरियर भी इस मार्ग से सुरक्षित निकल चुके हैं.

बाकी जहाजों के भी जल्द निकलने की उम्मीद

रणधीर जायसवाल ने कहा कि उम्मीद है कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद बाकी भारतीय जहाज भी जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर लेंगे. सरकार लगातार हालात पर नजर रख रही है ताकि भारतीय जहाजों और उनके चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

ये भी पढ़ें- ब्रह्मोस से लेकर आकाशतीर तक... दुनिया में बज रहा भारतीय हथियारों का डंका, UAE के साथ होगी बड़ी डील?