CUET UG Result 2026 जारी, NTA ने घोषित किए नतीजे, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

CUET UG Results Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

CUET UG Result 2026 Released NTA Announces Results How to Download Your Scorecard
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

CUET UG Results Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. CUET UG के स्कोर के आधार पर देश की 47 से अधिक यूनिवर्सिटियों में अंडरग्रेजुएट कोर्सों में दाखिला दिया जाता है. रिजल्ट जारी होने के बाद अब विभिन्न यूनिवर्सिटियां अपनी एडमिशन प्रक्रिया शुरू करेंगी.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद होमपेज पर दिए गए CUET UG Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा. नए पेज पर आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें. जानकारी सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है.

स्कोरकार्ड में क्या होगी जानकारी?

स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, विषयवार अंक, पर्सेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और योग्यता स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी. यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना जरूरी होगा. इसी स्कोर के आधार पर विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

जानिए मार्किंग स्कीम

CUET UG 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) थे. परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए गए हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा गया है. जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया, उनके लिए कोई अंक नहीं मिला. यदि किसी प्रश्न में गलती पाई गई और उसे हटाया गया, तो निर्धारित नियमों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को उसका लाभ दिया जाएगा.

11 मई से 7 जून तक हुई थी परीक्षा

CUET UG 2026 का आयोजन 11 मई से 7 जून 2026 के बीच किया गया था. परीक्षा पहले 31 मई तक पूरी होनी थी, लेकिन बकरीद के कारण 28 मई की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. बाद में यह परीक्षा 6 और 7 जून को आयोजित हुई. यह परीक्षा भारत और विदेश के 321 शहरों में कराई गई थी.

37 विषयों के लिए हुई थी परीक्षा

इस वर्ष कुल 37 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी. इनमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन आधारित विषय और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT) शामिल थे. बड़ी संख्या में छात्रों ने देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी.

9 जून को जारी हुई थी प्रोविजनल आंसर-की

NTA ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी. इसके साथ प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों के रिकॉर्डेड जवाब भी उपलब्ध कराए गए थे. छात्रों को निर्धारित शुल्क जमा कर उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था. सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई और अब रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- ब्रह्मोस से लेकर आकाशतीर तक... दुनिया में बज रहा भारतीय हथियारों का डंका, UAE के साथ होगी बड़ी डील?