Earthquake: गुरुवार सुबह दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. एक तरफ वेनेजुएला और जापान में तेज भूकंप ने लोगों की चिंता बढ़ा दी, वहीं भारत में भी जम्मू-कश्मीर और असम के कई इलाकों में धरती कांपी. हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल कहीं से भी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई. भूकंप सुबह करीब 2:36 बजे आया. इसका केंद्र जमीन से लगभग 15 किलोमीटर की गहराई में था.
झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.
असम में दो जगह हिली धरती
EQ of M: 3.5, On: 25/06/2026 02:36:49 IST, Lat: 33.913 N, Long: 75.095 E, Depth: 15 Km, Location: Pulwama, Jammu and Kashmir.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) June 24, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/DbAmGRu3rx
असम में भी गुरुवार तड़के दो बार भूकंप दर्ज किया गया.
पहला झटका गोलपारा जिले में रात करीब 12:34 बजे महसूस किया गया. इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई और केंद्र 12 किलोमीटर की गहराई में था.
इसके बाद उदलगुरी जिले में रात 1:13 बजे दूसरा भूकंप आया. इसकी तीव्रता 2.5 रही और केंद्र जमीन से 9 किलोमीटर नीचे था.
दोनों घटनाओं में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा.
EQ of M: 3.7, On: 25/06/2026 00:34:49 IST, Lat: 26.037 N, Long: 90.283 E, Depth: 12 Km, Location: Goalpara, Assam.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) June 24, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/1XLKI6wGpl
वेनेजुएला में मची भारी तबाही
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बेहद शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने भारी नुकसान पहुंचाया. कुछ ही समय के अंतराल में दो बड़े भूकंप आए, जिससे कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई.
राजधानी कराकास सहित कई शहरों में इमारतों को नुकसान पहुंचा. बताया जा रहा है कि एक 22 मंजिला इमारत भी ढह गई, जिससे हालात गंभीर हो गए. भूकंप के बाद लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए.
जापान में भी महसूस किए गए तेज झटके
भूकंप प्रभावित देशों में जापान भी शामिल रहा. यहां 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. झटकों के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है.
नेपाल में भी कांपी धरती
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई. इससे पहले भी हुमला जिले में 4.1 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था.
हालांकि दोनों घटनाओं में किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.
एक ही दिन में दुनिया के कई देशों में भूकंप आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है. हालांकि भारत, नेपाल और असम के प्रभावित इलाकों में अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों को सतर्क जरूर कर दिया है.
ये भी पढ़ें- Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 40 सेकेंड में दो बार कांपी धरती, देखें Video