UPI News: UPI यूजर्स के लिए बड़ी राहत! ₹2000 तक कोई चार्ज नहीं, जानिए नया नियम? | Breaking News

UPI Payment Charges: ₹2000 तक के UPI और RuPay डेबिट कार्ड पेमेंट पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, जबकि ₹2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर फिलहाल कोई नया चार्ज लागू नहीं किया गया है.

Bharat 24

UPI Payment Charges: UPI से पेमेंट करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए सरकार ने फीस को लेकर स्थिति साफ कर दी है. वित्त मंत्रालय के मुताबिक, ₹2000 तक के UPI और RuPay डेबिट कार्ड पेमेंट पर किसी भी तरह की फीस नहीं लगाई जाएगी. बैंक या पेमेंट ऐप इस सीमा तक होने वाले ट्रांजैक्शन पर यूजर से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई चार्ज नहीं वसूल सकते.

दरअसल, अगस्त 2026 में संसद में कानून में संशोधन के बाद सरकार को यह तय करने का अधिकार मिला था कि किन डिजिटल पेमेंट पर शुल्क नहीं लगाया जाएगा. इसके बाद यह सवाल उठने लगा था कि क्या ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर भी चार्ज लगाया जा सकता है. सरकार की मौजूदा व्यवस्था को लेकर फिलहाल इतना साफ है कि ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर कोई नया चार्ज लागू नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- Gurgaon Hit And Run Case: गुरुग्राम Hit & Run का खौफनाक सच! महिला बाइकर को जानबूझकर मारी टक्कर?