Gurgaon Hit And Run Case: गुरुग्राम Hit & Run का खौफनाक सच! महिला बाइकर को जानबूझकर मारी टक्कर?

Gurgaon Hit And Run Case: महिला बाइकर के परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, वायरल वीडियो के बाद गुरुग्राम पुलिस पहले ही सुमोटो संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कर चुकी है.

Bharat 24

Gurgaon Hit And Run Case: गुरुग्राम के चर्चित हिट एंड रन मामले में अब महिला बाइकर के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का आरोप है कि महिला को जानबूझकर टक्कर मारी गई और हादसे के बाद कार सवार मौके से निकल गए. उनका कहना है कि हादसे के बाद से महिला की हालत सामान्य नहीं हुई है और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

दरअसल, इस मामले से जुड़े दो वीडियो सामने आने के बाद घटना ने तूल पकड़ लिया था. वीडियो में कथित तौर पर कार सवारों और महिला बाइक राइडर के बीच विवाद और उसके बाद टक्कर की घटना दिखाई देती है. महिला बाइकर ने भी सवाल उठाया है कि कार आखिर दूसरी लेन छोड़कर उसकी लेन में क्यों आई और उसे टक्कर क्यों मारी गई. उसका कहना है कि अगर कार सवारों को हादसे का पता चल गया था और उन्हें घटना का दुख था, तो उन्हें उसी वक्त रुककर मदद करनी चाहिए थी.

ये भी पढ़ें- Gurugram: पलक झपकते ही कार ने महिला बाइकर को उड़ाया, गुरुग्राम में खुलेआम दबंगई, कैमरा बना गवाह