गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को देशभर में भक्तों के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रसिद्ध मंदिरों से लेकर पूजा पंडालों तक गणपति बप्पा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गणपति भक्ति में नजर आए. पीएम मोदी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर पहुंचकर गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुए.
पीएम ने केंद्रीय मंत्री के घर जाकर लिया भगवान का आशीर्वाद
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के भगवान गणेश पूजा के दौरान ली गईं फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी के आवास पर गणपति बप्पा के दर्शन किए. भगवान गणेश की कृपा दृष्टि सदैव सभी पर बनी रहे!
गणपति बप्पा मोरया 🚩
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 14, 2026
आज आवास पर गणपति पूजन में प्रधानमंत्री @NarendraModi जी, आपका सान्निध्य मिलना मेरे और मेरे परिवार के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है।
विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से कष्टों को दूर कर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और हमारा देश विकसित होने की राह पर तेजी से… https://t.co/n720jNVXWm pic.twitter.com/fbua9GG32z
पीएम मोदी ने एक्स पर लोगों को दी बधाई
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के जरिए गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई दी. उन्होंने लिखा कि देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं. विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे. उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है. गणपति बाप्पा मोरया!
10 दिनों तक चलता है गणेश उत्सव
गणेश चतुर्थी का पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है. इसकी शुरुआत चतुर्थी तिथि से होती है और अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होता है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और नई शुरुआत का देवता माना जाता है. इसी आस्था के साथ भक्त घरों में गणपति की प्रतिमा स्थापित करते हैं, व्रत रखते हैं और बप्पा को उनके प्रिय पकवानों का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.
ये भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कई जगह निर्दलीयों का दबदबा