इस्लामाबाद: ईरान के साथ युद्ध के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तानियों को कथित तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ा. यह दावा खुद पाकिस्तान के पूर्व नेशनल असेंबली स्पीकर और सांसद असद कैसर ने किया है. उन्होंने पाकिस्तानी संसद में कहा कि ईरान पर हमला शुरू होने के बाद पाकिस्तानियों की उड़ानें रद्द हो गईं और कई होटलों ने उन्हें ठहराने से मना कर दिया.
असद कैसर ने सरकार से इस मामले को संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों के सामने उठाने की मांग की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के यूएई के साथ अच्छे संबंध हैं, इसलिए इस तरह के व्यवहार की शिकायत राजनयिक स्तर पर की जानी चाहिए.
'होटलों ने पाकिस्तानियों को रखने से मना किया'
पाकिस्तानी संसद में मुद्दा उठाते हुए असद कैसर ने कहा कि युद्ध शुरू होते ही उड़ानें रद्द हो गईं. इसके बाद पाकिस्तानियों को दूसरी उड़ान लेने और रहने की जगह तलाशने में परेशानी हुई.
PAKISTANIS HUMILIATED IN “BROTHER” UAE — ONLY INDIANS & AMERICANS WELCOME
— Subodh Kumar (@kumarsubodh_) August 18, 2026
PTI’s Asad Qaiser exposes the bitter truth:
“UAE is our brother Islamic country… yet the attitude towards Pakistanis was extremely inappropriate. Our flight was cancelled. Hotels refused us. Announcements… pic.twitter.com/IBZX9n3qAU
उन्होंने दावा किया कि कई होटलों ने पाकिस्तानियों को कमरा देने से मना कर दिया. कैसर के मुताबिक, एयरपोर्ट पर यह घोषणा भी की जा रही थी कि भारतीय और अमेरिकी पासपोर्ट रखने वाले यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
सांसद ने कहा कि उन्होंने खुद इस व्यवहार का विरोध किया, लेकिन वहां का रवैया देखकर उन्हें काफी अफसोस हुआ.
'राजनयिक चैनल से मामला उठाए सरकार'
असद कैसर ने कहा कि वह इस मामले में ज्यादा विस्तार से बात नहीं करना चाहते, क्योंकि यह राजनयिक मामला है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और यूएई के बीच अच्छे संबंध हैं और पाकिस्तान यूएई का सम्मान करता है.
उन्होंने कहा कि उनके पास जो लोग इस घटना के बारे में बताने आए हैं, उनका भी कहना है कि यूएई में पाकिस्तानियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया.
कैसर ने अपनी पार्टी की ओर से पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्री से अपील की कि इस मामले को यूएई के सामने उठाया जाए और पाकिस्तानियों के साथ हुए कथित व्यवहार पर जवाब मांगा जाए.
ये भी पढ़ें- भारत ने ले लिया बदला! दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर, क्या है वजह? देखें Video