तमिलनाडु में राजनीति के नए अध्याय की शुरुआत, TVK प्रमुख विजय ने दावा पेश किया, कल सुबह लेंगे शपथ

तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है.

TVK chief thalapathy Vijay claim to form government tamil nadu oath ceremony
Image Source: ANI

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, विजय लोकभवन पहुंचे और उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी राज्य में स्थिर और मजबूत सरकार बनाने के लिए तैयार है. यह कदम तमिलनाडु की राजनीतिक दिशा को नए सिरे से आकार देने वाला माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री पद की शपथ का कार्यक्रम

विजय कल सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसकी क्षमता लगभग 5000 दर्शकों की है. राज्यपाल द्वारा निर्धारित शुभ समय के अनुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिससे समारोह की गरिमा और महत्व दोनों सुनिश्चित हों.

तैयारियों में तेजी, जनता भी होगी गवाह

स्टेडियम के कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी तैयारियों को पूरी तरह सुनिश्चित करें और सुबह 6 बजे तक स्थल को सौंप दें. विजय भी सुबह 10 बजे से पहले स्टेडियम पहुँच जाएंगे. इस खास दिन तमिलनाडु की जनता भी उपस्थित रहेगी और राजनीति के इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगी.

ये भी पढ़ें: लोकभवन जाकर हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, जानें कब होगा नई सरकार का गठन