रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल... पर्यावरण संरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश, प्लास्टिक कचरे को बताया चुनौती

PM Modi On Environment Conference: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ‘द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया.

PM Modi major message on environmental conservation terms plastic waste a challenge
Image Source: Social Media

PM Modi On Environment Conference: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ‘द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने पर्यावरण से जुड़ी कई चुनौतियों और भारत की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में बात की.

प्लास्टिक कचरे को बताया बड़ी चुनौती

पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण के सामने प्लास्टिक कचरा एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारत ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाई है. उन्होंने कहा कि भारत ने ‘रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल’ के मंत्र के साथ सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दिया है. आज देश में हर दिन हजारों टन कचरे का पुनर्चक्रण किया जा रहा है.

गोबरधन योजना से जैविक कचरे का इस्तेमाल

प्रधानमंत्री ने कहा कि गोबरधन योजना के जरिए गांवों में गोबर और दूसरे जैविक कचरे को उपयोगी संसाधनों में बदला जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में पर्यावरण से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों में भारत ने तेजी से प्रगति की है.

नवीकरणीय ऊर्जा पर भारत का जोर

पीएम मोदी ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा भारत के लिए खास प्राथमिकता रही है. इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण काम हुआ है. प्रधानमंत्री के मुताबिक, भारत जी-20 में एकमात्र ऐसा देश है, जिसने पेरिस में हुए COP-21 सम्मेलन में किए गए जलवायु संबंधी संकल्पों को तय समय से पहले पूरा किया है.

19 और 20 सितंबर को हो रहा सम्मेलन

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से आयोजित यह दो दिवसीय सम्मेलन 19 और 20 सितंबर 2026 को हो रहा है. इसमें पर्यावरण विशेषज्ञों के साथ सुप्रीम कोर्ट और अलग-अलग हाईकोर्ट के न्यायाधीश, जिला अदालतों के न्यायाधीश, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें- AI की गलती, चीनी जहाज पर अमेरिकी हमले की प्लानिंग... US और ड्रैगन के बीच भीषण युद्ध कैसे टला?