भारत इन दिनों एक खास मेहमान की मेजबानी कर रहा है—अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर. उनकी यात्रा न सिर्फ राजनीतिक कारणों से बल्कि ग्लैमर, परंपरा, सुरक्षा और हाई-प्रोफाइल कनेक्शंस की वजह से भी सुर्खियों में है. गुरुवार से शुरू हुई उनकी भारत यात्रा में पहला पड़ाव रहा आगरा का ताजमहल, जिसके बाद उनका काफिला जामनगर में अनंत अंबानी के विशेष आमंत्रण पर ‘वनतारा’ पहुंचा.
ट्रंप जूनियर ने अपनी सुबह ताजमहल की खूबसूरती को निहारते हुए शुरू की. कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने स्मारक में लगभग एक घंटा बिताया. उनका फोटो सेशन प्रतिष्ठित ‘डायना बेंच’ पर हुआ, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही टूर गाइड नितिन सिंह जिन्होंने 2020 में डोनाल्ड ट्रंप को भी ताजमहल दिखाया था. ट्रंप जूनियर के साथ रहे. ताजमहल परिसर में सुरक्षा की विशेष तैयारी की गई थी. स्थानीय पुलिस, अमेरिकी सुरक्षा एजेंट और CISF ने मिलकर व्यवस्था संभाली.
जामनगर में अनंत अंबानी के मेहमान बने ट्रंप जूनियर
ताजमहल के बाद अगले ही घंटे ट्रंप जूनियर जामनगर रवाना हो गए, जहां उन्होंने अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वनतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर’ का दौरा किया.सूत्रों के अनुसार, यह यात्रा पूरी तरह अनंत अंबानी के निजी निमंत्रण पर है. जामनगर एयरपोर्ट को उनके आगमन से पहले ही “हाई-सिक्योरिटी जोन” में बदल दिया गया था.अनंत और ट्रंप जूनियर ने विशाल वन्यजीव परिसर का निरीक्षण किया और साथ ही जामनगर के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों में भी दर्शन किए.
भारतीय परंपरा और अध्यात्म से हुए प्रभावित
वनतारा में ट्रंप जूनियर ने प्रकृति, संरक्षण कार्य और अंबानी परिवार की सोच को करीब से समझा. इसके बाद उन्होंने निकट स्थित गणपति मंदिर समेत कई धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की.सूत्रों की मानें तो वे भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मेजबानी से काफी प्रभावित नजर आए और इसे “यादगार अनुभव” बताया.
अगला पड़ाव—उदयपुर की रॉयल शादी
अपनी यात्रा के अगले चरण में ट्रंप जूनियर उदयपुर पहुंचेंगे, जहां वह एक मेगा डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने वाले हैं.यह शादी दक्षिण भारतीय उद्योगपति राजू मंटेना के बेटे की है, जिनका परिवार अमेरिकी बिजनेस सर्कल में भी बेहद प्रभावशाली माना जाता है. दुल्हन अमेरिकी मूल की एलिजाबेथ हैं.21–22 नवंबर को होने वाली इस शाही शादी के लिए पिछोला झील स्थित जग मंदिर पैलेस और सिटी पैलेस को भव्य रूप से सजाया जा रहा है.ट्रंप जूनियर खुद पिछोला झील के बीच स्थित लीला पैलेस में ठहरेंगे, जहां सुरक्षा की कमान अमेरिकी सीक्रेट सर्विस संभाल रही है.
बॉलीवुड से बिजनेस वर्ल्ड तक—मेहमानों की लंबी लिस्ट
इस ग्रैंड वेडिंग में कई बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है. ऋतिक रोशन, कृति सेनन, जैकलिन फर्नांडिस सहित कई इंडस्ट्रियलिस्ट भी इस सूची में शामिल हैं.aभारत में यह ट्रंप जूनियर की दूसरी आधिकारिक यात्रा है. इससे पहले वे 2018 में आए थे, जब उनका दौरा ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के लग्जरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन को लेकर विवादों में था.
यह भी पढ़ें: पावर स्टार पवन सिंह का धमाका, वेडिंग सीजन में छाया नया रोमांटिक ट्रैक