पावर स्टार पवन सिंह का धमाका, वेडिंग सीजन में छाया नया रोमांटिक ट्रैक

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह जब भी कोई नया प्रोजेक्ट लेकर आते हैं, वह देखते ही देखते चर्चा का विषय बन जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. लंबे इंतज़ार के बाद उनका बहुप्रतीक्षित म्यूजिक वीडियो ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ रिलीज़ हो चुका है और रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

Pawan Singh Releases New  Wedding song with bigg boss actress sana sultan
Image Source: Social Media

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह जब भी कोई नया प्रोजेक्ट लेकर आते हैं, वह देखते ही देखते चर्चा का विषय बन जाता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. लंबे इंतज़ार के बाद उनका बहुप्रतीक्षित म्यूजिक वीडियो ‘ले जाएंगे तेरे सजना’ रिलीज़ हो चुका है और रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. बिग बॉस ओटीटी फेम सना सुल्तान के साथ उनकी नई जोड़ी वेडिंग सीजन का ताज़ा रोमांटिक एंथम बनने को तैयार है.

इस गाने में पवन सिंह और पलक मुच्छल की आवाज़ ने जादू बिखेर दिया है. पवन सिंह को पहली बार इस तरह के हिंदी वेडिंग ट्रैक पर थिरकते देख fans बेहद उत्साहित हैं. गाने में उन्हें दूल्हा और सना सुल्तान को उनकी खूबसूरत दुल्हन के रूप में दिखाया गया है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने की सबसे बड़ी यूएसपी बन गई है और दर्शक इसे बार-बार देख रहे हैं. गाना लॉन्च होते ही इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा और यूजर्स ने कमेंट्स में लिखना शुरू कर दिया कि पवन सिंह अब भोजपुरी इंडस्ट्री से निकलकर बॉलीवुड में भी बड़ा धमाका करने वाले हैं. कई फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि "बॉलीवुड में पवन सिंह को कोई टक्कर नहीं दे सकता."

सना सुल्तान की ग्लैमरस वापसी

बिग बॉस ओटीटी 3 से पॉपुलर हुईं सना सुल्तान लंबे समय बाद किसी बड़े म्यूजिक वीडियो में नजर आई हैं. शो में उनकी उर्दू की मिठास और सॉफ्ट स्पोकन अंदाज़ ने लोगों को उनका दीवाना बनाया था. बिग बॉस के बाद उनकी शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं.अब पवन सिंह संग इस नए सॉन्ग में उनकी सादगी और ग्लैमरस अंदाज़ दोनों ही फैन्स को खूब भा रहे हैं. सना पहले भी कई म्यूजिक वीडियोज़ में दिखाई दे चुकी हैं, लेकिन पवन सिंह के साथ आया यह गीत रिलीज़ के साथ ही सेंसेशन बन चुका है.

पवन सिंह का लगातार बढ़ता स्टारडम

पवन सिंह का करियर पिछले कुछ समय में लगातार उफान पर रहा है. ‘राइज एंड फॉल’ शो में उनकी मजेदार कॉमेडी और दमदार वन-लाइनर्स ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, जिसके बाद उनका ‘पावर स्टार’ वाला टैग और मजबूत हो गया. इसके बाद वह राजनीतिक सभाओं और चुनावी कैम्पेन में भी काफी व्यस्त रहे.अब एक बार फिर म्यूजिक वीडियो में उनकी शानदार वापसी ने फैंस का दिल जीत लिया है.

वेडिंग सीजन का ट्रेंडिंग एंथम बनने को तैयार

‘ले जाएंगे तेरे सजना’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि वेडिंग सीजन का नया मस्ट-प्ले ट्रैक बनता जा रहा है. पवन सिंह के फैंस इसे नंबर 1 ट्रेंड पर लाने की अपील कर रहे हैं और कमेंट्स से साफ है कि यह गाना जल्दी ही हर शादी-ब्याह में बजता हुआ सुनाई देगा.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: फैमिली वीक में खुलने लगे राज, भाई की एंट्री ने अमाल मलिक की गेम पलट दी