अमेरिका ने हाल के महीनों में भारत पर दबाव बनाना शुरू किया है कि वह रूस से तेल खरीदारी बंद करे, खासकर यूक्रेन युद्ध के चलते रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद. अमेरिका की कोशिश है कि भारत रूस से तेल खरीदने की बजाय उसकी ओर रुख करे. अमेरिका ने यह भी चेतावनी दी थी कि 27 फरवरी तक जो रूसी तेल टैंकर भारत की ओर जा रहे हैं, उन्हें खाली करना होगा, अन्यथा प्रतिबंध लागू हो जाएंगे.
रूस ने ट्रंप को दिया करारा जवाब
इस पर रूस ने अमेरिका को जवाब देते हुए कहा है कि यह मांग पूरी तरह अनुचित और नकरात्मक है. रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता, मारिया जखारोवा ने स्पष्ट किया कि अमेरिका का यह कदम भारत के खिलाफ है और यह दिखाता है कि पश्चिमी देशों के द्वारा लगाए गए अवैध प्रतिबंधों में भारत का कोई हाथ नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि रूस उन एकतरफा प्रतिबंधों को खारिज करता है जो ऊर्जा क्षेत्र में थोपे जा रहे हैं.
अमेरिका के इन प्रयासों के बावजूद, भारत ने हमेशा खुद को एक तटस्थ पक्ष बनाए रखा है. यूक्रेन युद्ध के बाद, जबकि अधिकांश पश्चिमी देशों ने रूस के साथ कारोबार बंद कर दिया, भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदी में कोई रुकावट नहीं डाली. अमेरिका ने इसका विरोध किया था, लेकिन भारत ने साफ कर दिया कि वह जहां से सस्ता और लाभकारी तेल प्राप्त कर सकता है, वहीं से खरीदी करेगा.
भारत ने रूस से तेल खरीदारी जारी रखी
भारत और रूस के रिश्ते आर्थिक रूप से मजबूत होते जा रहे हैं. दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है, और वे एक-दूसरे के लिए बेहतर व्यापारिक मार्गों की तलाश कर रहे हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट ने यह भी संकेत दिया था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते रूस के तेल निर्यात में परेशानी आ सकती है, जो भारत के तेल आयात को भी प्रभावित कर सकता है.
हालांकि, भारत ने इस स्थिति में भी खुद को सशक्त रूप से खड़ा किया है. भारत का पक्ष हमेशा साफ रहा है कि वह उन व्यापारियों के लिए खुले हैं, जो उसे सस्ता तेल देने में सक्षम हैं. भारत कई देशों से तेल आयात करता है, जिनमें रूस, सऊदी अरब, अमेरिका, यूएई और इराक प्रमुख हैं. अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद, भारत ने रूस से तेल खरीदारी जारी रखी है और भविष्य में भी यह नीति बनाए रखने की उम्मीद जताई है.
ये भी पढ़ेंः क्या तीसरे विश्वयुद्ध की आहट थी ये मुलाकात? जेलेंस्की पर भड़क गए ट्रंप, खूब लताड़ा; बोले- आपके बुरे दिन शुरू