Nepal Flood Relief: सबसे पहले बात उस प्राकृतिक आपदा की, जो लगातार इंसानियत की परीक्षा ले रही है. दरअसल, जब भी कोई ऐसी बड़ी त्रासदी आती है, तो वह सिर्फ तबाही नहीं लाती, बल्कि इंसानी हौसले, जज्बे और हमारी आपदा प्रबंधन व्यवस्था की भी कड़ी परीक्षा लेती है.
हम कितने तैयार हैं, यह ऐसे ही मुश्किल वक्त में सामने आता है. नेपाल में हुई इस त्रासदी की एक-एक तस्वीर इस बात की गवाही दे रही है कि संकट की घड़ी में इंसानी जज्बा और लोगों का एकजुट होकर जान बचाने के लिए आगे आना कितनी बड़ी उम्मीद देता है.
इस दुखद घटना के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो राहत और बचाव की एक सकारात्मक तस्वीर दिखाती हैं. अब तक सैकड़ों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. आइए आपको दिखाते हैं इस आपदा से जुड़ी कुछ ऐसी ही तस्वीरें.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में अजब खेल! 'लूजर' बनेगा PoK का प्रधानमंत्री, शहबाज-मुनीर के फैसले से शुरू हुआ बवाल