Indias Got Latent 2 Episode: कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पहले सीजन में काफी चर्चा और विवादों में रहा था. इसके बाद शो कुछ समय के लिए बंद हो गया. अब इस साल जून में शो का दूसरा सीजन शुरू हुआ, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब तक इसके तीन एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और अब फैंस चौथे एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं.
कब रिलीज होगा चौथा एपिसोड?
31 जुलाई को समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर चौथे एपिसोड की रिलीज डेट का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ का चौथा एपिसोड 2 अगस्त (रविवार) दोपहर 12 बजे रिलीज होगा. यह एपिसोड समय रैना के यूट्यूब चैनल और नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा. रिलीज डेट सामने आते ही फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.
पहले तीन एपिसोड में कौन-कौन आया?
हर एपिसोड में समय रैना अलग-अलग सेलिब्रिटीज को पैनल में शामिल करते हैं. पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी नजर आई थीं. दूसरे एपिसोड में कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और हर्ष लिंबाचिया शामिल हुए.
वहीं तीसरे एपिसोड में विशाल ददलानी, तन्मय भट्ट और रघु राम ने शो में हिस्सा लिया. अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि चौथे एपिसोड में पैनल में कौन-कौन से नए चेहरे दिखाई देंगे.
प्रीमियम बोनस एपिसोड भी हुआ रिलीज
मुख्य एपिसोड के अलावा समय रैना ने 27 जुलाई को अपने यूट्यूब चैनल के प्रीमियम मेंबर्स के लिए एक खास बोनस एपिसोड भी रिलीज किया था. इस एपिसोड में राघव जुयाल, निहारिका एनएम, रोहन जोशी और मुनव्वर फारूकी नजर आए. यह बोनस एपिसोड सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने समय रैना के यूट्यूब चैनल की पेड मेंबरशिप ली हुई है.
ये भी पढ़ें- 'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री को घुमाया फोन, इन मुद्दों पर हुई बात