गुमराह बच्चों को सही राह दिखाना हमारा कर्तव्य... पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में कही बड़ी बात, देखें Video

PM Modi New Reels: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए हाल के घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने नाराजगी जताने के बजाय बच्चों को समझाने और सही दिशा देने की बात कही.

PM Modi new video message following the Jantar Mantar controversy
Image Source: Social Media

PM Modi New Reels: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए हाल के घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने नाराजगी जताने के बजाय बच्चों को समझाने और सही दिशा देने की बात कही.

जंतर-मंतर की घटना का किया जिक्र

वीडियो में प्रधानमंत्री ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ, उसे पूरे देश और दुनिया ने देखा. उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं कही जा सकती. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और उनकी दिवंगत माता के बारे में भी अपमानजनक बातें कही गईं.

बच्चों को सुधारने का मौका मिलना चाहिए

प्रधानमंत्री ने कहा कि बचपन में कई बार गलतियां हो जाती हैं, लेकिन यही वह समय होता है जब इंसान को सीखने और खुद को सुधारने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा कि समाज में इस घटना को लेकर गुस्सा होना स्वाभाविक है, लेकिन सिर्फ नाराज होने से समस्या का समाधान नहीं होगा.

'ये बच्चे गुमराह हैं'

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन बच्चों को सजा देने या अदालतों के चक्कर लगवाने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ये बच्चे भटके हुए हैं और उन्हें संभालना समाज की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे बच्चों को माफ करें और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने का अवसर दें.

दांत और जीभ का दिया उदाहरण

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने एक उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि कई बार गलती से जीभ दांतों के बीच आ जाती है और चोट लग जाती है, लेकिन हम दांत नहीं तोड़ते क्योंकि दोनों हमारे अपने होते हैं. उसी तरह बच्चे भी हमारे अपने हैं और उन्हें सही दिशा दिखाना हमारा कर्तव्य है.

देश के लिए साथ चलने की अपील

वीडियो के अंत में प्रधानमंत्री ने बच्चों से कहा कि वे अपनी गलतियों से सीखें और देश की प्रगति में भागीदार बनें. उन्होंने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और वह चाहते हैं कि देश के युवा भी अपने सपनों को पूरा करें. उन्होंने कहा कि उनका जीवन देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है.