ठगों का फेवरेट ठिकाना बन रहा WhatsApp! अगर आपको भी आ रहा अनजान नबंर से कॉल, तुरंत ऑन कर लें ये सेटिंग

WhatsApp Settings: आज के समय में WhatsApp के करोड़ों सक्रिय यूजर्स हैं और यही वजह है कि साइबर अपराधियों के लिए यह ऐप आसान निशाना बन गया है. फर्जी कॉल्स, अनजान नंबरों से संपर्क और अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसे में लेने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. 

Tech WhatsApp destination for thugs also getting a call from an unknown number turn on this setting
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

WhatsApp Settings: आज के समय में WhatsApp के करोड़ों सक्रिय यूजर्स हैं और यही वजह है कि साइबर अपराधियों के लिए यह ऐप आसान निशाना बन गया है. फर्जी कॉल्स, अनजान नंबरों से संपर्क और अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसे में लेने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. 

कई बार स्कैमर्स पहले कॉल करके भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं और फिर किसी लिंक, ओटीपी या फर्जी ऑफर के जरिए ठगी को अंजाम देते हैं. ऐसे में अगर आपके पास भी बार-बार अनजान नंबरों से कॉल आ रही हैं और आप परेशान हो चुके हैं, तो WhatsApp का एक खास फीचर आपकी मदद कर सकता है.

अनजान कॉल्स से बचाने वाला WhatsApp का खास फीचर

WhatsApp यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक उपयोगी फीचर देता है, जिसका नाम है Silence Unknown Callers. इस फीचर का मकसद उन कॉल्स को चुपचाप साइलेंट करना है, जो ऐसे नंबरों से आती हैं जिन्हें आपने अपने फोनबुक में सेव नहीं किया है. जब यह सेटिंग ऑन रहती है, तो ऐसे कॉल्स आपके फोन पर रिंग नहीं करेंगी. इसका फायदा यह होता है कि आप अनजाने में कॉल रिसीव नहीं करेंगे और फ्रॉड करने वालों के संपर्क में आने से बच सकते हैं.

कैसे काम करता है Silence Unknown Callers फीचर

जब कोई ऐसा व्यक्ति आपको WhatsApp पर कॉल करता है जिसका नंबर आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं है, तो यह फीचर कॉल को ऑटोमैटिकली म्यूट कर देता है. कॉल आपकी कॉल लिस्ट में दिख जाएगी, लेकिन रिंग नहीं बजेगी और आपको कोई डिस्टर्बेंस नहीं होगा. इस तरह आप बिना परेशान हुए सुरक्षित रह सकते हैं और जरूरत पड़ने पर बाद में कॉल डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

Android यूजर्स के लिए Silence Unknown Callers ऑन करने का तरीका

अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके इस फीचर को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं:

  • सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ऐप खोलें.
  • ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स वाले मेन्यू पर टैप करें.
  • यहां से Settings (सेटिंग्स) में जाएं.
  • अब Privacy (प्राइवेसी) ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Calls (कॉल्स) का विकल्प मिलेगा.
  • यहां Silence Unknown Callers को ऑन कर दें.
  • iPhone यूजर्स के लिए कैसे करें यह सेटिंग
  • iPhone यूजर्स के लिए भी यह फीचर उपलब्ध है. इसके लिए आपको:
  • WhatsApp खोलकर Settings में जाना होगा.
  • फिर Privacy सेक्शन पर टैप करें.
  • इसके बाद Calls ऑप्शन में जाकर Silence Unknown Callers को ऑन कर दें.

इस फीचर को ऑन करने के फायदे

इस सेटिंग को एक्टिव करने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स आपको डिस्टर्ब नहीं करेंगी. इससे न सिर्फ बार-बार आने वाली फालतू कॉल्स से राहत मिलेगी, बल्कि ठगी करने वालों के संपर्क में आने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाएगा. आज के डिजिटल दौर में जहां ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं, वहां इस तरह के सिक्योरिटी फीचर्स का इस्तेमाल करना खुद को सुरक्षित रखने का आसान तरीका है.

सावधानी ही है सबसे बड़ा बचाव

हालांकि Silence Unknown Callers फीचर काफी मददगार है, लेकिन इसके साथ-साथ यूजर्स को खुद भी सतर्क रहना जरूरी है. किसी अनजान नंबर से आए मैसेज, कॉल या लिंक पर तुरंत भरोसा न करें. WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स को समय-समय पर चेक करते रहें और अपने अकाउंट की सुरक्षा को प्राथमिकता दें. इससे आप साइबर अपराधियों से एक कदम आगे रह पाएंगे.

ये भी पढ़ें- कौन है अफगानिस्तान का वो युवा बल्लेबाज, जिसने भारतीय गेंदबाजों पर ढाया कहर? लगा चुका है बैक टू बैक शतक