India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसे भारत के लिए अब तक की सबसे बेहतर डील बताया है. उनका कहना है कि पड़ोसी देशों की तुलना में भारत को इस समझौते में अधिक लाभ मिला है.
गोयल ने यह भी कहा कि देशभर में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जता रहे हैं क्योंकि यह समझौता लंबे समय से प्रतीक्षित था और अंततः उनके नेतृत्व में इसे अंतिम रूप दिया गया. मंत्री के अनुसार, यह करार राष्ट्रीय हित और जनहित को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो आने वाले समय में भारत को एक मजबूत आर्थिक भविष्य की ओर ले जाने में मदद करेगा.
#WATCH | Delhi: Union Minister of Commerce and Industry, Piyush Goyal, says, "... Rahul Gandhi is a symbol of negativity, and by associating with him, the leaders of the DMK, TMC, Samajwadi Party, and all of them, perhaps they are envious of India's bright future, the new… pic.twitter.com/tW18siUszu
— ANI (@ANI) February 3, 2026
पीएम मोदी के नेतृत्व में तय हुआ समझौता
पीयूष गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि यह व्यापार समझौता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देर रात तक चली बातचीत के बाद तय किया गया. उनके मुताबिक, सरकार का फोकस ऐसा समझौता तैयार करने पर था जो देश के विकास को गति दे और वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को और मजबूत करे. मंत्री ने कहा कि यह डील सिर्फ दो देशों के बीच व्यापार बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा फायदा भारतीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों पर भी पड़ेगा.
संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष पर हमला
वाणिज्य मंत्री ने इस मौके पर विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में विस्तार से चर्चा करना चाहती थी, लेकिन वहां जिस तरह का माहौल बना, उससे यह संभव नहीं हो पाया. गोयल ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर आरोप लगाया कि उन्होंने सदन की मर्यादा का उल्लंघन किया और स्पीकर के पद का भी अपमान किया. मंत्री के अनुसार, विपक्ष के इस रवैये की वजह से सरकार को संसद के बाहर आकर जनता के सामने अपनी बात रखनी पड़ी.
#WATCH | Delhi: On the India-US trade agreement, Union Minister of Commerce and Industry, Piyush Goyal, says, "...In the US trade deal, the sensitive sectors of India's economy, particularly agriculture and dairy, have been protected. We have seen reports from across the country;… pic.twitter.com/hItKXz6m6u
— ANI (@ANI) February 3, 2026
आम लोगों के लिए नए अवसरों का भरोसा
पीयूष गोयल ने दावा किया कि इस ट्रेड डील का लाभ देश के हर वर्ग तक पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों, मछुआरों, ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं, महिलाओं और गरीब तबके के लिए नए अवसर लेकर आएगा. मंत्री के मुताबिक, सरकार का उद्देश्य है कि वैश्विक व्यापार से होने वाले फायदे सीधे आम नागरिकों तक पहुंचें और उनकी आय व रोजगार की संभावनाएं बढ़ें.
कृषि और डेयरी सेक्टर पर विशेष फोकस
मंत्री ने यह भी दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी सेक्टर को प्राथमिकता दी है. उनके अनुसार, इस व्यापार समझौते में भी इन क्षेत्रों के हितों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया है. सरकार का मानना है कि किसानों और पशुपालकों के लिए नए बाजार खुलने से उनकी आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.
भविष्य के लिए मजबूत भारत की तस्वीर
पीयूष गोयल ने अंत में कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील केवल वर्तमान की जरूरतों को ध्यान में रखकर नहीं बनाई गई है, बल्कि इसे आने वाले वर्षों में भारत की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. सरकार को उम्मीद है कि इस समझौते से भारत वैश्विक व्यापार में अपनी भूमिका को और प्रभावशाली ढंग से निभा सकेगा.
ये भी पढ़ें- इस मामले में टीम इंडिया का है जलवा, T20 विश्व कप खिताब का ऐसे ही नहीं माना जा रहा नंबर-1 दावेदार