युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

Yumnam Khemchand Singh: मणिपुर की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. युमनाम खेमचंद सिंह को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई.

Yumnam Khemchand Singh will be the next Chief Minister of Manipur legislature party meeting
Image Source: Social Media

Yumnam Khemchand Singh: मणिपुर की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. युमनाम खेमचंद सिंह को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. उनके नाम पर सहमति बनते ही राज्य की सियासत में नई दिशा तय मानी जा रही है.

खेमचंद सिंह सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक हैं. राजनीति में आने से पहले वे पेशे से इंजीनियर रह चुके हैं. तकनीकी पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें प्रशासनिक मामलों की अच्छी समझ रखने वाला नेता माना जाता है. वे मणिपुर के मेतई समुदाय से आते हैं और राज्य की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं.

बीरेन सरकार में अहम भूमिका

खेमचंद सिंह बीते कई वर्षों से एन. बीरेन सिंह सरकार का हिस्सा रहे हैं. वे नगर प्रशासन और आवास विभाग के मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं. इस दौरान शहरी विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम कामों में उनकी भूमिका रही. उनकी प्रशासनिक पकड़ और संगठन के भीतर मजबूत स्थिति ने उन्हें मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

पहले भी थे मुख्यमंत्री पद के दावेदार

खेमचंद सिंह का नाम 2022 में भी मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों में शामिल था. उस समय भी पार्टी के भीतर उन्हें एक मजबूत चेहरे के तौर पर देखा जा रहा था. संगठन में उनकी पकड़ और अनुभव को देखते हुए इस बार नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है.

संगठन से नजदीकी और सियासी पकड़

खेमचंद सिंह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी नेताओं में गिना जाता है. पार्टी संगठन और संघ के साथ उनके अच्छे तालमेल को उनकी राजनीतिक ताकत माना जाता है. यही वजह है कि उन्हें एक संतुलित और संगठनात्मक रूप से मजबूत नेता के तौर पर देखा जा रहा है, जिनसे राज्य में स्थिरता और प्रशासनिक मजबूती की उम्मीद की जा रही है.

ये भी पढ़ें- अजब-गजब! पहली बार आसमान में एक साथ दिखे 4 चांद! किस देश में हुई ये अद्भुत घटना? वैज्ञानिक भी रह गए दंग