iOS 27 के साथ बदल जाएगी Siri, Apple ला रहा है ChatGPT जैसी AI असिस्टेंट, जानें पूरी डिटेल

Apple iOS 27 Features: Apple अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है. कंपनी के नए iOS 27 अपडेट के साथ Siri में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Tech Siri to transform with iOS 27 Apple is bringing a ChatGPT-like AI assistant
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Apple iOS 27 Features: Apple अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है. कंपनी के नए iOS 27 अपडेट के साथ Siri में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नई Siri सिर्फ आवाज के आदेश मानने वाली असिस्टेंट नहीं होगी, बल्कि आपकी डिजिटल लाइफ को समझकर एक पर्सनल AI असिस्टेंट की तरह काम करेगी.

Apple के अनुसार, नई Siri आपके ईमेल, मैसेज, फोटो, नोट्स और कैलेंडर को समझ सकेगी. इसकी मदद से यूजर को ज्यादा बेहतर और स्मार्ट जवाब मिलेंगे. माना जा रहा है कि यह ChatGPT और Gemini जैसे AI चैटबॉट्स को टक्कर देने की तैयारी है.

iOS 27 Beta कैसे करें इंस्टॉल?

अगर आप iOS 27 का बीटा वर्जन इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए:

  • beta.apple.com पर जाकर Apple अकाउंट से लॉग इन करें.
  • इसके बाद Settings में जाकर General और फिर Software Update पर जाएं.
  • Beta Updates विकल्प में iOS 27 Public Beta चुनें.
  • इसके बाद अपडेट डाउनलोड करके इंस्टॉल कर सकते हैं.

हालांकि बीटा वर्जन इस्तेमाल करते समय सावधानी जरूरी है. कुछ ऐप्स, खासकर बैंकिंग ऐप्स, ठीक से काम नहीं कर सकते हैं.

नई Siri आपकी डिजिटल लाइफ को समझेगी

नई Siri का सबसे बड़ा बदलाव यही होगा कि यह सिर्फ कमांड पर काम नहीं करेगी, बल्कि आपके सवाल का जवाब देने के लिए आपके फोन की जानकारी को समझ सकेगी. उदाहरण के तौर पर आप Siri से पूछ सकते हैं कि पिछले हफ्ते के लंच की फोटो दिखाओ, आपकी अगली फ्लाइट कब है या कौन सा डॉक्यूमेंट किस व्यक्ति को भेजना है. Siri Messages, Mail, Photos और Calendar जैसे ऐप्स से जानकारी लेकर आपके सवालों के जवाब दे पाएगी.

स्क्रीन पर दिख रही चीजों को भी पहचान सकेगी

नई Siri आपके फोन की स्क्रीन पर चल रही चीजों को भी समझ सकेगी. जैसे अगर आप YouTube पर कोई रेसिपी देख रहे हैं तो Siri उसमें मौजूद सामग्री को पहचानकर उसे Notes ऐप में सेव कर सकती है. इससे यूजर को बार-बार जानकारी कॉपी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ChatGPT जैसा मिलेगा नया इंटरफेस

Apple Siri को एक नए चैट इंटरफेस के साथ पेश करने की तैयारी कर रहा है. इसमें यूजर AI के साथ बातचीत कर सकेंगे. साथ ही पिछली बातचीत का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा. iCloud की मदद से ये चैट दूसरे Apple डिवाइस पर भी उपलब्ध हो सकती हैं.

प्राइवेसी पर Apple का खास ध्यान

Apple हमेशा से प्राइवेसी को अपनी बड़ी ताकत बताता रहा है. कंपनी का कहना है कि AI फीचर्स के दौरान यूजर की निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी. भारी AI प्रोसेसिंग के लिए प्राइवेट क्लाउड कंप्यूटिंग का इस्तेमाल किया जाएगा और डेटा को सुरक्षित तरीके से एन्क्रिप्ट किया जाएगा.

किन iPhone में मिलेगी AI Siri?

नई AI Siri केवल उन iPhone मॉडल्स में उपलब्ध होगी जिनमें Apple Intelligence का सपोर्ट है.

इनमें शामिल हैं:

  • iPhone 15 Pro
  • iPhone 15 Pro Max
  • iPhone 16 सीरीज
  • iPhone 17 सीरीज

हालांकि iOS 27 पुराने iPhone मॉडल्स में भी आ सकता है, लेकिन सभी डिवाइस में AI फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे.

सिर्फ AI Siri के लिए iPhone 18 खरीदने की जरूरत नहीं

अगर आपका मकसद सिर्फ नई AI Siri इस्तेमाल करना है तो आपको iPhone 18 खरीदने की जरूरत नहीं होगी. iPhone 16 और iPhone 17 सीरीज में भी लगभग सभी बड़े AI फीचर्स मिल सकते हैं. हालांकि iPhone 18 Pro में बेहतर कैमरा, ज्यादा रैम और नई चिप जैसे अपग्रेड मिलने की उम्मीद है. 

भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1 लाख रुपये से ऊपर रहने की संभावना जताई जा रही है. यानी सिर्फ Siri के लिए नया फोन खरीदना जरूरी नहीं होगा, लेकिन नए हार्डवेयर और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए iPhone 18 सीरीज आकर्षक विकल्प बन सकती है.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सांबा और कठुआ में सुरक्षा बलों ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन