SCO Summit 2026: किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया. सम्मेलन में SCO के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक मंच पर नजर आए. इस दौरान पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन समेत कई नेताओं से मुलाकात हुई.
बिश्केक में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन में संगठन के सदस्य देशों के शीर्ष नेता शामिल हुए. SCO में 10 सदस्य देश हैं और ये देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखते हैं. ऐसे में सम्मेलन को क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया. भारत वर्ष 2017 से SCO का पूर्ण सदस्य है.
ये भी पढ़ें- September Rules Change: LPG महंगा, दूध महंगा… 1 सितंबर से बदल गई आपकी रोजमर्रा की जिंदगी!