September Rules Change: नए महीने सितंबर की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब से जुड़े कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं. इनमें हवाई यात्रा, LPG सिलेंडर, PNG गैस, दूध की कीमत, इनकम टैक्स रिटर्न और चीनी के स्टॉक से जुड़े नियम शामिल हैं. कुछ बदलावों से लोगों को राहत मिली है, तो कुछ का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि 1 सितंबर 2026 से क्या बदला है, क्या महंगा हुआ है और किन मामलों में लोगों को राहत मिली है.
अगर आप विदेश यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक अहम बदलाव हुआ है. अब अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान फिजिकल इमीग्रेशन स्टैंप की जरूरत नहीं होगी. यात्री इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास के जरिए अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे. इससे एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन की प्रक्रिया पहले के मुकाबले आसान और डिजिटल होने की उम्मीद है. बाजार में चीनी की कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए सरकार ने बड़े थोक खरीदारों पर 15 दिनों की स्टॉक लिमिट लागू की है. इसका उद्देश्य बड़े खरीदारों द्वारा जरूरत से ज्यादा चीनी का स्टॉक जमा करने पर रोक लगाना और बाजार में इसकी उपलब्धता बनाए रखना है.
ये भी पढ़ें- Flood In Bihar : भागलपुर में हाहाकार! कोसी नदी ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी