सलमान खान निस्संदेह भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. उनकी हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इन दिनों हर किसी की नजर उनकी आने वाली फिल्म "मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस" पर टिकी हुई है, जिसका फर्स्ट लुक पहले ही लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर चुका है. इसी बीच सुपरस्टार ने प्रकृति की खूबसूरती के बीच अपनी एक शानदार तस्वीर साझा की है. सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह प्रकृति के शांत और खूबसूरत माहौल का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा — "मातृभूमि"

तस्वीरों में दिखी शानदार फिटनेस
सलमान खान की इन तस्वीरों में उनकी फिटनेस भी साफ नजर आ रही है. 60 की उम्र के करीब पहुंचने के बावजूद उनका फिट और एनर्जेटिक लुक एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है. यही वजह है कि फैंस तस्वीरों पर लगातार तारीफ भरे कमेंट कर रहे हैं और उनके अनुशासित लाइफस्टाइल की सराहना कर रहे हैं.
'मातृभूमि' को लेकर बढ़ी उत्सुकता
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी. अब सलमान के इस नए पोस्ट ने फिल्म को लेकर एक बार फिर चर्चाओं को तेज कर दिया है.
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म अगस्त या सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी बाकी है.

'मातृभूमि' के बारे में
निर्माता सलमा खान की सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. "मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस" बहादुरी, बलिदान और अटूट हौसले की एक दमदार कहानी पेश करेगी. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी.
ये भी पढ़ें: Netflix July Release: इस महीने नेटफ्लिक्स पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, रिलीज हो रही 10 दमदार फिल्में-सीरीज