Rise and Fall Season 2: रियलिटी शो पसंद करने वाले दर्शकों के लिए जल्द ही एक और एंटरटेनमेंट डोज मिलने वाला है. अमेजन प्राइम वीडियो का चर्चित शो ‘राइज एंड फॉल’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. नए सीजन को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है और अब शो से जुड़े दो बड़े नाम सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में नजर आ सकती हैं.
प्रियंका चाहर चौधरी की होगी दमदार एंट्री
प्रियंका चाहर चौधरी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और रियलिटी शोज में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं. ‘बिग बॉस 16’ के बाद उनकी लोकप्रियता में खासा इजाफा हुआ था. अब एक बार फिर वह रियलिटी शो के जरिए दर्शकों के सामने आने वाली हैं. ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में प्रियंका का गेम किस तरह का होगा और वह चुनौतियों के बीच खुद को कैसे साबित करती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा.
‘नागिन’ में बदला था प्रियंका का अंदाज
प्रियंका ने अपने करियर में अलग-अलग तरह के किरदारों के साथ प्रयोग किया है. हाल ही में वह टीवी शो ‘नागिन’ में नजर आई थीं, जिसमें उनका किरदार उनके पहले के रोल्स से काफी अलग था. इसके बाद उन्होंने ‘बैटलग्राउंड सीजन 2’ में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने मेंटर के तौर पर कंटेस्टेंट्स को गाइड किया. अब ‘राइज एंड फॉल’ में उनकी वापसी उनके फैंस के लिए खास होने वाली है.
स्वरा भास्कर भी गेम का हिस्सा
प्रियंका के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का नाम भी ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ से जुड़ रहा है. फिल्मों में अपने अलग तरह के किरदारों के लिए पहचानी जाने वाली स्वरा रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं. वह इससे पहले अपने पति फहाद अहमद के साथ ‘पति पत्नी और पंगा’ में बतौर कपल शामिल हुई थीं और दोनों शो में तीसरे स्थान पर रहे थे. अब अकेले इस गेम में स्वरा का अंदाज कैसा रहता है, इस पर दर्शकों की नजर रहेगी.
गोविंदा समेत इन नामों की भी चर्चा
शो के दूसरे सीजन में कई अन्य चर्चित चेहरों के शामिल होने की भी खबरें सामने आ रही हैं. इनमें गोविंदा का नाम भी चर्चा में है. इसके अलावा सोरव बेदी, कायरा, निहारिका तिवारी, अनम दरबार, साक्षी श्रीवास, अर्चना गौतम, रजत दलाल, डॉली जावेद और प्रियंका जग्गा के नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बताए जा रहे हैं. हालांकि, इन नामों पर मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की कमान
‘राइज एंड फॉल’ के पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था, जबकि दूसरे सीजन की मेजबानी पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग करते नजर आएंगे. शो का कॉन्सेप्ट भी काफी दिलचस्प है. इसमें 15 सेलिब्रिटीज को ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ नाम के दो ग्रुप में बांटा जाएगा. ‘रूलर्स’ पेंटहाउस में सुविधाओं के साथ रहेंगे, जबकि ‘वर्कर्स’ को बेसमेंट में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना होगा. यही अंतर शो के गेम और रणनीति को खास बनाने वाला है.
ये भी पढ़ें- OTT पर साउथ का धमाका! ‘इरुमुडी’ से ‘राम एंड लीला’ तक... 7 नई फिल्में होंगी रिलीज