OTT पर साउथ का धमाका! ‘इरुमुडी’ से ‘राम एंड लीला’ तक... 7 नई फिल्में होंगी रिलीज

अगर आपको साउथ की फिल्में पसंद हैं, तो सितंबर का यह हफ्ता भी काफी खास रहने वाला है. इस बार एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, सस्पेंस और रोमांस से भरपूर कई साउथ फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं.

South OTT Releases irumudi Double Impact Modha Rathri Ram and Leela
Image Source: Social Media

ओटीटी प्लेटफॉर्म अब घर बैठे मनोरंजन का सबसे आसान जरिया बन चुके हैं. यही वजह है कि हर हफ्ते अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की नई फिल्में और सीरीज दर्शकों के बीच दस्तक देती हैं. अगर आपको साउथ की फिल्में पसंद हैं, तो सितंबर का यह हफ्ता भी काफी खास रहने वाला है. इस बार एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, सस्पेंस और रोमांस से भरपूर कई साउथ फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं, जिन्हें परिवार के साथ घर बैठे एन्जॉय किया जा सकता है.

इरुमुडी

रवि तेजा की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘इरुमुडी’ सिनेमाघरों में 200 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर पहुंचने वाली है. फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर से स्ट्रीम किया जाएगा. इसमें रवि तेजा के साथ प्रिया भवानी शंकर नजर आएंगी. फिल्म को हिंदी के अलावा मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी देखा जा सकेगा. कहानी में अयप्पा से जुड़े पहलू के साथ पिता और बेटी के रिश्ते को भी दिखाया गया है.

इडी माझा कट्टू

मलयालम कॉमेडी थ्रिलर ‘इडी माझा कट्टू’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देगी. चेंबन विनोद और श्रीनाथ भासी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अंबिली एस रेनगन ने किया है. फिल्म 18 सितंबर 2026 से सैना प्ले पर स्ट्रीम होगी. इसकी कहानी पश्चिम बंगाल की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो काम की तलाश में केरल पहुंचती है.

डी 21- डबल इम्पैक्ट

तेलुगु फिल्म ‘डी 21- डबल इम्पैक्ट’ भी ओटीटी दर्शकों के लिए तैयार है. फिल्म में प्रदीप माहीराजू, जानी मास्टर और अनुपमा परमेश्वरन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 19 सितंबर से ईटीवी विन और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. तेलुगु सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह इस हफ्ते की नई रिलीज में शामिल है.

मोधा रात्री

ऋषिकांत, अनिष्मा अनिल कुमार और शैली किशोर की ‘मेधा रात्री’ एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. राजा करुप्पासामी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म तमिल समेत कई भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अलग-अलग भाषा के दर्शक भी इसे आसानी से देख सकेंगे.

राम एंड लीला

रियो राज, वर्तिका, चेतन, मुनिशकांत और मालविका अविनाश स्टारर ‘राम एंड लीला’ भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. रामचंद्रन कन्नन के निर्देशन में बनी यह तमिल फिल्म साइंस-फिक्शन, रोमांस और कॉमेडी का कॉम्बिनेशन है. फिल्म को 18 सितंबर 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.

थुडक्कम

मलयालम सिनेमा की ‘थुडक्कम’ भी इस हफ्ते दर्शकों का मनोरंजन करेगी. विसमाया मोहनलाल, आशीष जो एंटनी, बॉबी कुरियन और सई कुमार जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन जूड एंथनी जोसेफ ने किया है. यह मार्शल आर्ट्स पर आधारित थ्रिलर फिल्म है, जिसे 18 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा.

अंगिकारम

साउथ की ओटीटी रिलीज में तमिल स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ‘अंगिकारम’ भी शामिल है. फिल्म में कोटपदी जे राजेश, सिंदूरी विश्वनाथ और विजी वेंकटेश अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन और कहानी से जुड़ी जानकारी इसे स्पोर्ट्स और एक्शन पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खास बनाती है. ‘अंगिकारम’ को 18 सितंबर 2026 से सन नेक्स्ट पर स्ट्रीम किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ‘Haiwaan’ का पहले वीकेंड में बुरा हाल, ‘Hanuman Ansh’ ने बिगाड़ा खेल, Flop हो गई अक्षय-सैफ की फिल्म?