6 हजार mAh बैटरी के साथ Realme लाया किफायतीत 5 जी फोन, जानें खूबी

भारत में बजट सेगमेंट के 5G स्मार्टफोन्स की रेस में रियलमी ने एक और सस्ता लेकिन फीचर-पैक फोन लॉन्च कर दिया है. Realme P3 Lite 5G को कंपनी ने अपनी P3 सीरीज के सबसे अफॉर्डेबल मॉडल के तौर पर पेश किया है.

Realme Launched 6 thousand mAh battery smartphone in budget range know specifications and price a
Image Source: Social Media

भारत में बजट सेगमेंट के 5G स्मार्टफोन्स की रेस में रियलमी ने एक और सस्ता लेकिन फीचर-पैक फोन लॉन्च कर दिया है. Realme P3 Lite 5G को कंपनी ने अपनी P3 सीरीज के सबसे अफॉर्डेबल मॉडल के तौर पर पेश किया है. आकर्षक डिज़ाइन, दमदार बैटरी और शानदार कैमरा जैसे फीचर्स के साथ यह फोन उन यूज़र्स के लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है जो कम कीमत में 5G एक्सपीरियंस चाहते हैं.


Realme P3 Lite को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है:

4GB RAM 128GB स्टोरेज – ₹12,999
6GB RAM 128GB स्टोरेज – ₹13,999. लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन को ₹10,499 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है. ग्राहक इस फोन को 22 सितंबर, रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर खरीद सकेंगे. कंपनी इस पर ₹2,500 तक का डिस्काउंट भी दे रही है.

फोन तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा:

  • लिली व्हाइट
  • पर्पल ब्लॉसम
  • मिडनाइट लिली

Realme P3 Lite 5G के प्रमुख फीचर्स

डिस्प्ले: 6.67 इंच HD स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 720 x 1604 पिक्सल रेजोल्यूशन, 625 निट्स की पीक ब्राइटनेस, रेन वॉटर स्मार्ट टच टेक्नोलॉजी – जिससे गीले हाथों से भी फोन आसानी से चलाया जा सकता है. प्रोसेसर और परफॉर्मेंस, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 6GB तक RAM (18GB तक वर्चुअल एक्सपेंशन), 128GB स्टोरेज, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. बैटरी और चार्जिंग, 6000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, लंबा बैकअप और जल्दी चार्जिंग – दोनों का संतुलन,

कैमरा सेटअप, रियर में डुअल कैमरा, 32MP प्राइमरी सेंसर, सेकेंडरी कैमरा (डिटेल्स स्पष्ट नहीं), फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा – वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए बढ़िया. ऑपरेटिंग सिस्टम, Realme UI आधारित Android 15 – लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ. अन्य खूबियां IP64 रेटिंग – धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित. स्लीक और मॉडर्न डिज़ाइन. 

किसके लिए है यह फोन?

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो 5G कनेक्टिविटी दे, बैटरी के मामले में लंबी रेस का घोड़ा हो, कैमरा और डिज़ाइन में भी समझौता न करे और सबसे बड़ी बात – बजट में फिट बैठे, तो Realme P3 Lite 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकता है.

यह भी पढ़ें: ग्रुप चैट्स में रिप्लाई ढूंढते-ढूंढते हो जाते हैं परेशान? तो WhatsApp ला रहा बड़ा अपडेट, जानें कैसे करेगा काम