WAbetainfo: अगर आप भी उन यूज़र्स में से हैं जो WhatsApp पर लंबे ग्रुप चैट्स में रिप्लाई ढूंढते-ढूंढते परेशान हो जाते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है! WhatsApp जल्द ही एक ऐसा शानदार फीचर लाने वाला है जो चैटिंग को और ज्यादा स्मार्ट और सुव्यवस्थित बना देगा. नया “थ्रेडेड रिप्लाई” सिस्टम अब बातचीत को इतने आसान तरीके से पेश करेगा कि कोई भी मैसेज और उस पर आए सारे जवाब एक साथ समझ में आ जाएंगे, बिना स्क्रॉल किए, बिना खोए.
WhatsApp हमेशा से ही अपने फीचर्स को बेहतर बनाने में आगे रहा है. इसी कड़ी में, अब एक नया फीचर बीटा टेस्टिंग में देखा गया है जिसमें किसी एक मैसेज पर किए गए सारे रिप्लाई थ्रेड की तरह एक साथ दिखेंगे. मतलब यह कि जैसे ही कोई मैसेज रिप्लाई होता है, वो उस मैसेज के ठीक नीचे जुड़ जाएगा, एक लॉजिकल, साफ-सुथरा संवाद.
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यूज़र्स को अब हर मैसेज के साथ एक रिप्लाई इंडिकेटर भी मिलेगा, जो बताएगा कि उस मैसेज पर कितने रिप्लाई आए हैं. इस पर टैप करते ही पूरा थ्रेड खुल जाएगा, एक ही जगह सारे जवाब!
नया रिप्लाई कैसे करें? एकदम आसान
इस नए फीचर में यूज़र उसी थ्रेड के भीतर रहकर नया रिप्लाई कर पाएंगे. यही नहीं, थ्रेड में मौजूद किसी पुराने जवाब पर भी सीधे रिप्लाई किया जा सकेगा. यह बातचीत को सिलसिलेवार बनाए रखने का बेहतरीन तरीका है. माना जा रहा है कि इस फीचर को WhatsApp “Follow-up reply” का नाम दे सकता है.
इस फीचर से क्या बदल जाएगा?
अब तक WhatsApp पर किसी पुराने मैसेज पर आए जवाब खोजने के लिए पूरी चैट खंगालनी पड़ती थी. ग्रुप्स में यह और भी मुश्किल हो जाता था. लेकिन थ्रेडेड रिप्लाई के बाद ये सारी परेशानी खत्म हो जाएगी. हर मैसेज के रिप्लाई होंगे एक ही जगह बातचीत समझना आसान होगा. देर से जुड़ने वाले यूज़र्स भी फटाफट चर्चा की दिशा पकड़ पाएंगे. साथ ही ग्रुप चैट्स में क्लटर कम होगा.
यह भी पढ़ें- बिहार बना सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा वितरण का सिरमौर, लगातार 11 महीनों से पहले स्थान पर कायम