Realme 15x 5G Launched in India: भारत में स्मार्टफोन बाजार में रियलमी ने फिर से धमाका कर दिया है. कंपनी ने नया Realme 15X 5G लॉन्च किया है, जो अपनी 7000mAh बैटरी और 50MP के दमदार फ्रंट कैमरे के साथ ग्राहकों को लुभाने को तैयार है. इस फोन में दमदार फीचर्स और बजट-फ्रेंडली कीमत इसे खास बनाती है.
Realme 15X 5G की कीमत और उपलब्धता
रियलमी 15X 5G को तीन आकर्षक रंगों एक्वा ब्लू, मरीन ब्लू और मरून रेड में पेश किया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलेगा. इसके अलावा 8GB रैम के दो वेरिएंट (128GB और 256GB स्टोरेज) भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 17,999 रुपये और 19,999 रुपये है. यह फोन रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा.
दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर से लैस
Realme 15X 5G में 6.8 इंच का बड़ा HD सनलाइट डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. 720×1570 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के कारण आप किसी भी लाइटिंग कंडीशन में बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस का आनंद ले सकते हैं. फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट लगा है, जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी का अच्छा मेल है. एंड्रॉइड 15 आधारित Realme UI 6.0 यूजर इंटरफेस इसे सहज और यूजर फ्रेंडली बनाता है.
शानदार कैमरा सेटअप और लंबी बैटरी लाइफ
कैमरे के मामले में Realme 15X 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का Sony IMX852 सेंसर है, जो f/1.8 अपर्चर और 5P लेंस के साथ आता है. सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो तस्वीरों को बेहतरीन बनाता है. फोन की बैटरी क्षमता 7000mAh है, जो लंबे समय तक पावर बैकअप देती है. साथ ही 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट इसे जल्दी चार्ज करने में मदद करता है.
माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ेगी स्टोरेज
Realme 15X 5G में स्टोरेज का भी ध्यान रखा गया है. 128GB और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ, यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 2TB तक बढ़ा सकते हैं. इससे बड़ी फाइलें, गेम्स और ऐप्स आराम से स्टोर की जा सकती हैं.
ये भी पढ़ें: WhatsApp यूज़र्स के लिए गुड न्यूज़! ऐप में आने वाला है Incognito Mode, जानें कैसे काम करेगा ये फीचर