उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद हल्द्वानी में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. इस दौरान राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया का संकट भारत के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. इस स्थिति में भारत ने अपना पक्ष मजबूती से रख रहा है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह गंभीर समस्या है. इसका समाधान युद्ध का माध्यम से नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति के जरिये ही निकलेगा. यही सबसे अच्छा जरिया ही है. इस बारे में जनसभा में इस बारे में लोगों से समर्थन भी मांगा.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जिस करिश्माई तरीके से भारत का मस्तक ऊंचा किया है. उसकी सराहना जितनी की जाए, कम है. राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि पहले भारत की बातों को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया जाता था लेकिन आज का भारत की बात को सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है. यह गौरव का विषय है.
उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में जिस तरह का संकट चल रहा है. ऐसे में हो सकता है कि यहां पर ऊर्जा व खाद संकट पैदा हो जाए. पूरी दुनिया के प्रभावित होने पर भारत भी प्रभावित हो सकता है. अभी तक पीएम ने अपनी सूझबूझ से उस संकट में भारत को नहीं फंसने दिया है लेकिन भविष्य में क्या होगा. कुछ नहीं कहा जा सकता है.
रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की धरती यह कहना चाहता हूं कि मोदी की ओर से वैश्विक संकट को दूर करने के लिए जो भी उनके द्वारा कोशिश की जा रही है. उत्तराखंडवासियों की ओर से भी उसका समर्थन किया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर CM धामी ने बुलाई अहम बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश