बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश ने की अंधाधुंध फायरिंग

पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया.

BJP Leader Suvendu Adhikari Personal Assistant Shot Dead in Madhyam West Bengal
Image Source: Social Media

पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. हमलावरों ने चंद्रनाथ को ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बाइक सवार हमलावर ने अंजाम दिया खूनी हमला

जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में प्रचार अभियान से जुड़े थे. चश्मदीदों ने बताया कि वह कुछ लोगों के साथ मौजूद थे, तभी बाइक सवार हमलावर ने उन्हें निशाना बनाते हुए तीन राउंड फायरिंग की. गोलियां कार के शीशे के पास से चलाई गईं. इस हमले ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

न्यूटाउन में BJP कार्यकर्ता की भी हुई हत्या

राज्य में सत्ता परिवर्तन और चुनावी नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इससे पहले मंगलवार को राजारहाट-न्यूटाउन विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगा. बताया जा रहा है कि हार से बौखलाए टीएमसी समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया.

झंडा लगाने को लेकर पथराव, कार्यकर्ता की मौत

न्यूटाउन के बालिगुड़ी इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल पर पथराव की घटना भी सामने आई. मधु मंडल सोमवार को बीजेपी की जीत के बाद अपने घर के पास झंडा लगा रहे थे, तभी उनका टीएमसी कार्यकर्ता कमल के साथ विवाद हो गया. विवाद खत्म होने के बाद भी अगली बार उन्हें बुलाकर स्थानीय बदमाशों ने घेर लिया और पथराव किया. गंभीर चोटों के कारण मधु मंडल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: 'आतंकवादी हमला होने वाला है', मुंबई के ताज होटल और ट्राइडेंट होटल में धमकी भरा कॉल, जानें मामला