'आतंकवादी हमला होने वाला है', मुंबई के ताज होटल और ट्राइडेंट होटल में धमकी भरा कॉल, जानें मामला

मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल और ट्राइडेंट होटल को धमकी भरे कॉल की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत सुरक्षा कड़ी कर दी. कॉलर ने दावा किया कि इन दोनों जगहों पर जल्द ही आतंकवादी हमला होने वाला है.

Mumbai Taj Hotel and Trident Hotel Bomb Threat MAHARASHTRA POlice alert
Image Source: Social Media

मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल और ट्राइडेंट होटल को धमकी भरे कॉल की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत सुरक्षा कड़ी कर दी. कॉलर ने दावा किया कि इन दोनों जगहों पर जल्द ही आतंकवादी हमला होने वाला है. यह खबर सामने आते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं.

होटल प्रबंधन ने दी जानकारी

धमकी मिलने के तुरंत बाद दोनों होटलों के प्रबंधन ने मुंबई पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों होटलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी और हर एंट्री-पॉइंट पर सघन निगरानी शुरू कर दी. बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र की जांच की.

हिरासत में लिया गया आरोपी 

पुलिस ने कॉलर का पता लगाया और उसे मुंबई के सायन इलाके से हिरासत में ले लिया. अधिकारी फिलहाल उससे पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इस तरह की धमकी देने का कदम क्यों उठाया.

शराब के नशे में दी धमकी

प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी शराब के नशे में था और घरेलू परेशानियों के चलते उसने यह कदम उठाया. पुलिस के अनुसार, आरोपी हाउसकीपिंग का काम करता है और उसकी मानसिक स्थिति और कार्रवाई के पीछे के कारणों की जांच जारी है.

सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट जारी

हालांकि पुलिस ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और दोनों होटलों के आसपास चौकसी बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने होटल स्टाफ और आगंतुकों से सावधानी बरतने की भी अपील की है.

ये भी पढ़ें: Kerala CM Face: केरल में किसके सिर सजेगा सीएम का ताज? कुर्सी के लिए ये तीन नेता दावेदार