PM Modi वाराणसी से लड़ेंगे 2024 का चुनाव, BJP ने 195 नामों का किया ऐलान

PM Modi वाराणसी से लड़ेंगे 2024 का चुनाव, BJP ने 195 नामों का किया ऐलान

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 लोकसभा का चुनाव के लिए तीसरी बार वाराणसी से मैदान में उतरेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 195 नामों की घोषणा की. वहीं अमित शाह गांधीनगर और मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने गुजरात से 15 सीटों की घोषणा की.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया था. बैठक के दौरान 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश के 195 सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवार के नामों मंजूरी दी गई थी और जल्द ही उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने का ऐलान किया गया था.

28 महिलाओं, 57 ओबीसी और 27 एससी व 18 एसटी को टिकट

सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों और राज्यमंत्रियों का नाम भी शामिल हैं. इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और 2 पूर्व मुख्यमंत्रियों का भी है. इनमें से 28 उम्मीदवार महिलाएं हैं. 47 उम्मीदवार 50 वर्ष से कम आयु के हैं. सूची में 27 एससी उम्मीदवार और 18 एसटी उम्मीदवार भी हैं. हम इन 195 में से 57 ओबीसी उम्मीदवार हैं.

इन राज्यों की सीटों पर हुआ नामों का ऐलान

तावड़े ने कहा हम उत्तर प्रदेश से 51 सीटों, पश्चिम बंगाल से 20, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात और राजस्थान से 15-15, केरल से 12, तेलंगाना से 9 सीटों, असम से 11, झारखंड और छत्तीसगढ़ से 11-11 सीटों, दिल्ली से 5, जम्मू-कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3, अरुणाचल प्रदेश से 2 और गोवा, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार और दमन और दीव से 1-1 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं. 

तावड़े ने एनडीए 400 पार की बात कही

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में कई जनहित के फैसले लिए गए हैं. इस बार संकल्प बीजेपी 370 और एनडीए 400 'पार' होना चाहिए..."

 

विनोद तावड़े ने कहा, "पीएम मोदी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से, बीजेपी सांसद बिष्णु पदा रे अंडमान और निकोबार से, बीजेपी सांसद तापिर गाओ अरुणाचल पूर्व से और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से चुनाव लड़ेंगे.''

 

बेंगलुरु ब्लास्ट पर बोले CM सिद्धारमैया- BJP राजनीति न करे, उसके समय में भी हुआ था विस्फोट