PM Kisan Yojana 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के लाभार्थी किसानों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने योजना की अगली किस्त जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है. इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी, जिससे उन्हें खेती और अन्य आवश्यक खर्चों में आर्थिक सहायता मिल सकेगी.
20 जून को जारी होगी अगली किस्त
पीएम किसान योजना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी. इस किस्त के तहत योग्य किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2,000 रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी. किसानों के बीच लंबे समय से अगली किस्त की तारीख को लेकर चर्चा चल रही थी, जिसे अब आधिकारिक रूप से स्पष्ट कर दिया गया है.
Direct support, stronger farmers!
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 15, 2026
Mark the date: 23rd instalment of PM-KISAN is set to be released on 20th June 2026, bringing continued financial strength directly to the accounts of our Annadatas.#PMKISAN #23rdinstallment pic.twitter.com/W9QtUiTyFk
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.
यह राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है, जिसमें हर चार महीने पर 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं. अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब 23वीं किस्त किसानों तक पहुंचने वाली है.
किन कारणों से अटक सकती है किस्त?
सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी नहीं होने पर किसानों को किस्त का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है. इनमें प्रमुख कारण शामिल हैं:
ऐसे मामलों में भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.
घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
किसान यह जान सकते हैं कि उनकी अगली किस्त जारी होगी या नहीं. इसके लिए उन्हें पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस देखना होगा.
स्टेटस जांचने की प्रक्रिया:
यहीं पर किसान e-KYC, आधार-बैंक सीडिंग और भूमि रिकॉर्ड (Land Seeding) की स्थिति भी देख सकते हैं.
रुकी हुई किस्त भी मिल सकती है
यदि किसी किसान की पिछली किस्त किसी तकनीकी या दस्तावेजी कारण से रुक गई थी और अब उसने सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, तो पात्रता जांच के बाद भविष्य की किस्तों के साथ लाभ दोबारा शुरू हो सकता है. कुछ मामलों में सत्यापन पूरा होने पर पहले से लंबित किस्तों का भुगतान भी किया जा सकता है.
समय रहते पूरा करें जरूरी काम
किसानों को सलाह दी गई है कि वे 20 जून से पहले अपनी e-KYC, बैंक विवरण और अन्य जरूरी जानकारियों की जांच कर लें. इससे किस्त जारी होने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सकेगा और सहायता राशि समय पर उनके खाते में पहुंच सकेगी.