PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को Semicon India 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया. अपने जन्मदिन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर जोर दिया. उन्होंने कार्यक्रम में शामिल विदेशी मेहमानों का स्वागत करने के साथ देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं भी दीं.
अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत आए विदेशी अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती का भी अवसर है और इस खास दिन पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को तकनीकी क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका से जोड़कर देखा गया. Semicon India के पांचवें संस्करण की थीम ‘Silicon to System’ रखी गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि Semicon India का पहला आयोजन वर्ष 2022 में हुआ था और तब से हर साल इस मंच पर सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हो रही है.
ये भी पढ़ें- PM Modi 76th Birthday: 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज, जानिए क्या है खास! | Narendra Modi | BJP