PM Modi 76th Birthday: 'सेवा संकल्प अभियान' का आगाज, जानिए क्या है खास! | Narendra Modi | BJP

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी ने शुरू किया ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 अक्टूबर तक देशभर में होंगे बाइक यात्रा, ब्लड डोनेशन कैंप, ई-स्कूटी वितरण और स्वच्छता समेत कई कार्यक्रम.

Bharat 24

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज, 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जा रही है. यह अभियान पूरे एक महीने तक चलेगा और 17 अक्टूबर तक देशभर में अलग-अलग सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना तैयार की है.

सेवा संकल्प अभियान के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. गुजरात से वाराणसी तक बाइक यात्रा निकाली जाएगी. वहीं फरीदाबाद में दिव्यांगजनों को ई-स्कूटी वितरित की जाएंगी. उज्जैन में बड़े स्तर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 25 लाख दीप जलाए जाने की योजना है. अभियान के तहत दिल्ली में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया जाएगा. इसके अलावा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत देशभर में स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे. बीजेपी के मुताबिक, पूरे एक महीने तक अलग-अलग राज्यों और शहरों में सेवा कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- PM Modi @75: PM Modi का सेवा संकल्प! मैं से हम तक का सफर, 76वें साल में PM मोदी!