PM Modi Indonesia Visit: दुनिया बदल रही है. वैश्विक ताकतों के समीकरण बदल रहे हैं और इन बदलते समीकरणों के बीच में भारत की कूटनीति एक नए शिखर पर दिखाई दे रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त इंडोनेशिया की राजधानी जोकार्ता में मौजूद है और यह दौरा ऐतिहासिक उनका माना जा रहा है. जकार्ता में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत नहीं हो रहा है बल्कि दुनिया भारत की बढ़ती ताकत का स्वागत करती दिखाई दे रही है. इंडोनेशिया में पीएम मोदी की मौजूदगी यह बता रही है कि भारत अब सिर्फ एक क्षेत्रीय शक्ति नहीं है बल्कि वैश्विक कूटनीति का निर्णायक चेहरा बन चुका है. सम्मान, रणनीतिक साझेदारी और भरोसे की तस्वीर साफ संदेश दे रही है कि प्रधानमंत्री मोदी की ग्लोबल डिप्लोमेसी में नई बुलंदियों को छू रही है.
ये भी पढ़े- मैं आपकी कई योजनाओं की कॉपी करता हूं... इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने जमकर की पीएम मोदी की तारीफ