शहबाज-मुनीर के खिलाफ निकली शांति रैली, फिर खैबर में हुआ भीषण ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

Khyber Pakhtunkhwa Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक बड़ा धमाका हुआ. यह विस्फोट उस समय हुआ, जब स्वात जिले में शांति रैली निकाली जा रही थी. इस घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

Pakistan Major blast during peace rally in Khyber Pakhtunkhwa 7 dead many injured
Image Source: Social Media

Khyber Pakhtunkhwa Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक बड़ा धमाका हुआ. यह विस्फोट उस समय हुआ, जब स्वात जिले में शांति रैली निकाली जा रही थी. इस घटना में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हमला आत्मघाती हो सकता है. हालांकि, अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है.

शांति रैली के दौरान हुआ धमाका

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रैली स्थानीय संगठन स्वात अमन जिरगा की ओर से आयोजित की गई थी. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, जो इलाके में शांति की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगा रहे थे.

पुलिस स्टेशन के पास हुआ विस्फोट

जानकारी के मुताबिक, धमाका स्वात के कबाल पुलिस स्टेशन के मुख्य गेट के पास हुआ. बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी लेने की कोशिश की. इसी दौरान उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया.

उस समय आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे धमाके के बाद अफरा-तफरी मच गई. पुलिस, बचाव दल और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घायलों को इलाज के लिए सैदु शरीफ टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. रिपोर्ट के अनुसार, रैली अपने अंतिम चरण में थी और आखिरी वक्ता लोगों को संबोधित कर रहे थे, तभी यह धमाका हुआ. फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

इलाके में बढ़ रही हैं आतंकी घटनाएं

खैबर पख्तूनख्वा में पिछले कुछ समय से हिंसा और आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इससे पहले पेशावर-इस्लामाबाद मोटरवे के पास हुए एक आईईडी धमाके में दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे. वहीं, 30 जुलाई को हांगू जिले में एक पुलिस चौकी पर हुए हमले में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी.

सरकार ने मांगी रिपोर्ट

घटना के बाद खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंदी ने धमाके की निंदा की और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई. वहीं, मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) से पूरी रिपोर्ट मांगी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हमले के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- इंडोनेशिया में समुद्र के बीच यात्री जहाज में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, कई अब भी लापता