प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी परमाणु हमले की धमकी देते हैं तो कभी तुगलकी फरमान जारी करते हैं. किम जोंग उन के कामों को लेकर दुनिया भर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है. वहीं अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल किम जोंग उन ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी किम जू ऐ को अपना उत्तराधिकारी बनाया है. यह दावा दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा यानी NIS ने किया है. किम जोंग उन के बाद उनकी बेटी किम जू ऐ उत्तर कोरिया की कमान संभालेंगी.
किम जोंग उन ने कब संभाली थी कमान?
बता दें कि उनके पिता किम जोंग इल के 17 दिसंबर 2011 को निधन के बाद किम जोंग उन को उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया. उसी समय से उन्होंने देश की कमान संभाल ली. हालाँकि उत्तर कोरिया आधिकारिक रूप से उन्हें सुप्रीम लीडर कहता है, जबकि कई अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक उनके शासन को तानाशाही (डिक्टेटरशिप) की श्रेणी में रखते हैं.
NIS ने किस आधार पर किया आकलन?
किम जोंग उन का जीवन अजीबोगरीब रहस्यों से भरा हुआ है. उनकी बेटी किम जू ऐ और परिवार के बारे में इंटरनेट पर ज्यादा जानकारी उपबल्ध नहीं है. उनकी बेटी को कई बार उनके साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखा जाता रहा है. दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा यानी NIS ने देश के सांसदों को बताया है कि उन्होंने इस दावे का आंकलन करते वक्त कई परिस्थितियों को ध्यान में रखा, जिनमें आधिकारिक कार्यक्रमों में किम जू ऐ की बढ़ती सार्वजनिक उपस्थिति भी शामिल है.
पार्टी सम्मेलन पर टिकीं नजरें
NIS ने जानकारी दी है कि वह इस बात पर कड़ी तरह से नजर रखेगी कि क्या किम जू ऐ फरवरी के आखिर में उत्तर कोरिया के पार्टी सम्मेलन में भाग लेंगी? बता दें कि ये सम्मेलन उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा राजनीतिक आयोजन है जो हर पांच साल में एक बार आयोजित किया जाता है. इस सम्मेलम के मंच से उत्तर कोरिया की अगले पांच वर्षों के लिए विदेश नीति, युद्ध योजना और परमाणु महत्वाकांक्षाओं जैसी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: पुतिन ने अमेरिका को दिखाई औकात! रूस में वॉट्सऐप, फेसबुक, यूट्यूब पर रोक, करोड़ों यूजर्स पर होगा असर