“गंगा-जॉर्डन में काफी पानी बह गया”, पीएम मोदी के दौरे से पहले नेतन्याहू ने जताई खुशी, खास स्वागत की तैयारी

Netanyahu On PM Modi Israel Visit: भारत और इजरायल के रिश्ते लंबे समय से मजबूत रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दोस्ती ने इन संबंधों को और भी खास बना दिया है.

Netanyahu expressed happiness before PM Modi visit preparations for special welcome
Image Source: Social Media

Netanyahu On PM Modi Israel Visit: भारत और इजरायल के रिश्ते लंबे समय से मजबूत रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की दोस्ती ने इन संबंधों को और भी खास बना दिया है. हाल ही में नेतन्याहू ने पीएम मोदी के प्रस्तावित इजरायल दौरे को लेकर खुशी जाहिर की और दोनों के बीच की गहरी दोस्ती का जिक्र किया.

नेतन्याहू ने कहा कि पीएम मोदी का इजरायल में स्वागत सिर्फ एक बड़े नेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक करीबी दोस्त के रूप में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच अच्छी समझ है और वे अक्सर एक-दूसरे से बातचीत करते रहते हैं. नेतन्याहू ने कहा कि उनका रिश्ता सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि निजी स्तर पर भी मजबूत है.

पुरानी यादों का किया जिक्र

इजरायली प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की पिछली यात्रा को याद करते हुए कहा कि उस दौरान दोनों नेता साथ में समुद्र के पानी में भी उतरे थे. उन्होंने गंगा और जॉर्डन नदी का जिक्र करते हुए कहा कि समय के साथ बहुत कुछ बदला है, लेकिन उनकी दोस्ती और मजबूत हुई है.

दौरे में होंगे कई अहम कार्यक्रम

पीएम मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरान वे इजरायल की संसद (क्नेस्सेट) को संबोधित करेंगे, जो एक बड़ा सम्मान माना जाता है. इसके अलावा यरुशलम में एक खास इनोवेशन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे, जहां दोनों देशों की तकनीकी ताकत को दिखाया जाएगा. पीएम मोदी होलोकॉस्ट स्मारक ‘याद वाशेम’ का भी दौरा करेंगे, जो इजरायल के इतिहास से जुड़ा एक अहम स्थान है.

सुरक्षा और व्यापार पर जोर

इस यात्रा में भारत और इजरायल के बीच रक्षा और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हो सकती है. दोनों देश पहले से ही सुरक्षा के क्षेत्र में एक-दूसरे के करीबी साझेदार हैं, और इसे आगे बढ़ाने की योजना है.

साथ ही, व्यापार और निवेश को लेकर भी नए समझौते हो सकते हैं, जिससे भारत में इजरायली तकनीक और निवेश को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा, रक्षा क्षेत्र में ‘स्पाइस-2000’ जैसे उन्नत हथियारों के नए वर्जन पर भी बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है, जो भारत की सुरक्षा को और मजबूत बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें- CM Mohan Speech: फूड इंडस्ट्री में बंपर फायदा, इंदौर से CM मोहन ने किया बड़ा ऐलान!