पीएम मोदी ने मेरठ में मेट्रो-रैपिड रेल का किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों संग किया सफर, देखें VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली और मेरठ के बीच नई हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का उद्घाटन किया.

PM Modi inaugurates Metro-Rapid Rail in Meerut VIDEO
Image Source: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली और मेरठ के बीच नई हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और खुद मेट्रो की सवारी भी की. साथ ही उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक के कई विकास प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया.

दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी लगभग 85 किलोमीटर है. पहले यह सफर तीन से ढाई घंटे में तय होता था, लेकिन अब नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो की शुरुआत के बाद यह समय लगभग 55 मिनट तक घट गया है. इससे दिल्ली एनसीआर के लोग मेरठ में कम कीमत वाले किराए के घर लेकर भी आसानी से काम या पढ़ाई के लिए दिल्ली आ-जा सकेंगे.

नमो भारत RRTS और मेट्रो की विशेषताएं

नमो भारत भारत का पहला रीजनल रैपिड ट्रांज़िट सिस्टम (RRTS) है और इसकी डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह दिल्ली को साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे बड़े शहरों से तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. वहीं, मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज़ मेट्रो बन रही है, जिसकी ऑपरेशनल स्पीड लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी.

टाइमिंग और रूट की जानकारी

दिल्ली-मेरठ RRTS से सराय काले खां, मोदीपुरम, बेजाजपुल और शताब्दी नगर तक सिर्फ एक घंटे में पहुंचा जा सकता है. यह सेवा हफ्ते में सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक और रविवार को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

स्थानीय लोगों को मिलेगा फायदा

नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो के खुलने से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा का समय कम होने से रोजमर्रा की जिंदगी आसान होगी. बेहतर कनेक्टिविटी के कारण लोग NCR में रहते हुए भी बड़े शहरों में काम कर सकेंगे, जिससे वर्क-लाइफ़ बैलेंस सुधरेगा और आने-जाने का खर्च भी कम होगा. इसके अलावा, छात्रों, व्यवसायियों और परिवारों को पढ़ाई, व्यापार और पर्सनल जरूरतों के लिए आसानी से यात्रा करने का लाभ मिलेगा.

नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो के खुलने के साथ ही दिल्ली-मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की जिंदगी और काम करने का तरीका और भी सरल और तेज़ हो जाएगा. यह परियोजना न केवल समय की बचत करेगी बल्कि क्षेत्रीय विकास और रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका का मैच? जानें अहमदाबाद का मौसम और रिकॉर्ड