Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है. रविवार (22 फरवरी) को किश्तवाड़ जिले में चल रहे ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की. इस अभियान में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया जा चुका है. इनमें एक आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर भी बताया जा रहा है.
सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान तीसरे आतंकी का झुलसा हुआ शव मिला है. सेना की व्हाइट नाइट कोर ने इस बारे में जानकारी साझा की. बताया गया कि ऑपरेशन के दौरान सीआईएफ (काउंटर इंटेलिजेंस फोर्स), जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी के दौरान शव के साथ हथियार भी बरामद किए हैं. इससे पहले मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया था. अब तीसरे आतंकी के मारे जाने की भी पुष्टि हो गई है. हालांकि सभी की पहचान और बाकी जानकारी जुटाई जा रही है.
#𝗪𝗵𝗶𝘁𝗲𝗞𝗻𝗶𝗴𝗵𝘁𝗖𝗼𝗿𝗽𝘀 | #𝗢𝗽𝗧𝗿𝗮𝘀𝗵𝗶-𝗜 | #𝗧𝗵𝗶𝗿𝗱𝗧𝗲𝗿𝗿𝗼𝗿𝗶𝘀𝘁𝗞𝗶𝗹𝗹𝗲𝗱
— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) February 22, 2026
𝗧𝗛𝗜𝗥𝗗 𝗧𝗘𝗥𝗥𝗢𝗥𝗜𝗦𝗧 𝗞𝗜𝗟𝗟𝗘𝗗 | 𝗨𝗣𝗗𝗔𝗧𝗘
In continued operations under #OpTrashi-I in Kishtwar, troops of CIF (D) #WhiteKnightCorps, in coordination…
कई दिनों से चल रहा था सर्च ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ जिले में पिछले करीब 15 दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं. इसके बाद सेना और पुलिस ने मिलकर पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. इसी अभियान के दौरान आतंकियों का सुराग मिला और मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक-एक कर सभी आतंकियों को ढेर कर दिया.
सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई
इस पूरे ऑपरेशन को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर अंजाम दिया. सुरक्षा एजेंसियां लगातार इलाके में नजर बनाए हुए हैं ताकि कोई भी आतंकी बचकर निकल न सके. अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और आसपास के इलाकों में भी सर्च अभियान जारी रहेगा.
इलाके में बढ़ाई गई सतर्कता
मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. जवान हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों को दें. इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इससे क्षेत्र में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है.
ये भी पढ़ें- India Vs South Africa T20: आज तय होगा वर्ल्ड कप का असली दावेदार, क्या साउथ अफ्रीका ले पाएगा बदला?