Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'सांदीपनि विद्यालय' सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा, "राज्य की समृद्धि के लिए, व्यापार व्यवसाय के लिए सभी प्रकार के संसाधन के साथ एक-एक करके हर साल को क्योंकि 5 साल की सरकारें होती है. कुछ टारगेट भी हमने तय किए. टारगेट इस तरह से तय किए कि जब हमारी सरकार अपने गठन में आती है तो हमने कहा 5 साल में हमारा बजट डबल करें. यह हमारा टारगेट है. लगभग 15% की ग्रोथ से लगातार आगे जा रहे हैं. इसीलिए मध्य प्रदेश वो राज्य है जिसके पास बिजली सरप्लस है. लैंड लॉक हमारे पास लगभग सबसे बड़ी संख्या में इंडस्ट्रियों को देने के लिए जमीन दी है और इसी प्रकार से सब प्रकार के बढ़ावा देने के लिए भी सरकार नीतिगत रूप से आगे बढ़ रही है."
ये भी देखें- ऑपरेशन ट्राशी-1 में सेना का बड़ा एक्शन, किश्तवाड़ में 2 आतंकी ढेर; जैश का मोस्ट वांटेड कमांडर ढेर